फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga Yamuna Conservation Rath Yatra Morena Muzaffarnagar

भक्तिभाव के साथ निकाली रथ यात्रा

Thu, 25 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ganga Yamuna Conservation Rath Yatra Morena Muzaffarnagar
शुकतीर्थ गंगा घाट से पर्यावरण ,गंगा सरक्षण यात्रा के शुभारंभ पर उपथित भाजपाई। - फोटो : KHATAULI
भक्तिभाव के साथ निकाली रथ यात्रा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण व गंगा यमुना संरक्षण रथयात्रा का कलश यात्रा के साथ शुकतीर्थ से शुभारंभ हुआ। रथयात्रा के शुभारंभ मौके पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

तीर्थनगरी शुकतीर्थ से पर्यावरण संरक्षण व गंगा यमुना के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 21 दिवसीय रथयात्रा का शुभारंभ विधि-विधान पूर्वक शुरू हुई। रथयात्रा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रांत संयोजक राम अवतार ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी है, जिसे साफ रखना हम सभी भारतवासियों की जिम्मेदारी है। आज के दौर में प्रदूषण चरम पर है। पॉलिथीन प्रदूषण फैलाने में सबसे बड़ी सहायक है। हम सभी को पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, पॉलिथीन हटाओ पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रथ यात्रा करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करके 17 मार्च को नरोरा में संपन्न होगी। रथ यात्रा का पहला पड़ाव बिजनौर बैराज गंगा घाट पर होगा, जहां शाम के समय महागंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गंगा किनारे आने वाले स्कूल कॉलेजों में पर्यावरण के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। गंगा घाटों पर स्वच्छ अभियान चलाते हुए आम लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य, जिला संयोजक अमित गुप्ता, एनजीओ प्रमुख अंकुर गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी रविकांत, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, भाजपा नेता डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, युवा भाजपा नेता अमित राठी, विनोद चेयरमैन, महकार सिंह, नीरज रॉयल, शास्त्री सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र आर्य, मदनपाल चेयरमैन, फूल सिंह, सचिन देव, योगेंद्र, मांगेराम फौजी, प्रदीप निरवाल, धर्मेंद्र पंडित, शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed