फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga bath on Chaitra Amavasya

चैत्र अमावस्या पर किया गया पितरों का तर्पण

Tue, 28 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ganga bath on Chaitra Amavasya
शुक्रताल में वटवृक्ष पर छागा बांधते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रताल में चैत्र अमावस्या पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर पितरों का तर्पण कर दान किया। मंदिरों में भगवान के दर्शन कर साधु और संतों का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


शुक्रताल में श्रद्धालुओं ने गंगा मैय्या के जयकारे लगाकर आस्था के साथ स्नान किया। इसके बाद घाट पर मौजूद पुरोहितों से पितरों की शांति के लिए पूजा अर्चना कराई। ब्राह्मणों को भोजन खिलाते हुए दान दक्षिणा भी दी। हिंदू वर्ष के समाप्ति और नव वर्ष के आगमन पर मां गंगा से परिवार, समाज और देश दुनिया में शांति की प्रार्थना की। इसके बाद नगर के शुकदेव आश्रम में प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधा।
विज्ञापन


मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज के लिए किए गए अलौकिक कार्य का अवलोकन किया। हनुमान धाम, गणेश धाम, दंडी आश्रम, शिव धाम, दुर्गा धाम, पिताम्बरा धाम, शनि धाम, गाड़ियामठ, राम आश्रम मंदिर के दर्शन किए। स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, स्वामी केशवानंद महाराज, महेश्वर आश्रम, स्वामी कृपाल दास महाराज, स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी महाराज, स्वामी कुलभूषण महाराज, स्वामी भक्ति भूषण महाराज आदि ने सत्संग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed