फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Gang rape accused will be detained in Rasuka

सामूहिक दुष्कर्म के 10 आरोपियों की होगी डीएनए जांच: अपराधियों पर लगेगा रासुका, मैचिंग के लिए लिया गया पीड़िता के कपड़ों का सैंपल

Sat, 26 Mar 2022 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 07:40 PM IST
सार

दंपती को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण में सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Gang rape accused will be detained in Rasuka
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने डीएनए की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता और दुष्कर्म के चारों आरोपियों के सैंपल लेकर डीएनए को भेजे थे। शनिवार को पीड़िता के कपड़े भी डीएनए और अन्य कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उधर, पुलिस ने कार्रवाई को तेज कर दिया है, ताकि चार्जशीट जल्द से जल्द लगाई जा सके। क्योंकि एसएसपी ने मामले में रासुका लगाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कोर्ट में हुए पीड़िता के बयान दर्ज
नई मंडी क्षेत्र में हाईवे किनारे बाग में बंधक बनाकर पति के सामने पत्नी के साथ दुष्कर्म प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़िता के एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए है। उधर, पुलिस ने सभी आरोपियों को गुरुवार शाम कोर्ट में पेश किया था। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सभी आरोपी पकड़ कर जेल भेजे गए हैं। जल्द से जल्द मुकदमे में चार्जशीट लगाई जाएगी। सभी आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


तीन दिन बाद कराया पीड़ित पति का मेडिकल
इस मामले में थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोपियों ने बंधक बनाते समय दंपती से मारपीट की थी। पुलिस ने पीड़िता का तो मेडिकल करा दिया लेकिन, मारपीट के पीड़ित पति का मेडिकल पहले नहीं कराया गया, बल्कि शुक्रवार को अधिकारियों के आदेश पर तीन दिन बाद कराया गया है। इस मामले में एसपी सिटी, सीओ नई मंडी व नई कोतवाली प्रभारी की पुलिस कार्यालय में दो घंटे तक बातचीत हुई। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
मंगलवार रात नई मंडी कोतवाली के एक गांव में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ पैदल दिल्ली-देहरादून हाईवे से होते हुए घर जा रहा था। भोपा बाईपास के पास बाग में दोनों को दस युवकों ने बंधक बना लिया। वहां चार युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आधा दर्जन युवक इधर-उधर मौजूद रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

पहले भी घटना की जताई आशंका
भले ही पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले भी कोई वारदात तो अंजाम नहीं दी है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण समारोह : पश्चिमी यूपी से नौ मंत्री बनने तय, मेरठ से दिनेश और सोमेंद्र का नाम, देखें पूरी लिस्ट

आरोपियों की तीन बाइक बरामद
घटना 22 मार्च की रात में हुई। अगले दिन पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और जेल भेज दिए। पुलिस केवल तीन बाइक बरामद की है। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि आरोपी कितनी बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे।

पीड़िता भागी तो आरोपी भी भागे थे
घटना के दौरान पीड़िता मौके से भाग खड़ी हुई थी। उस समय बाग में चार आरोपी थे। पीड़िता को भागते देखकर वह भी भाग निकले थे और उन्हें देखकर बाग में इधर-उधर मौजूद आधा दर्जन आरोपी भी भाग पड़े थे। पुलिस का कहना है कि आधा दर्जन युवकों में घटना स्थल के पास पंचर सही करने की दुकान करने वाले दो युवक भी है। एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तो पीड़ित पक्ष की मदद कर रहा था।

पुलिस मुख्यालय ने ली जानकारी
यह घटना 22 मार्च की रात दिल्ली-देहरादून हाईवे किनारे बाग में हुई। 23 मार्च को पुलिस चुपचाप इस मामले में कार्रवाई में जुटी रही। 24 मार्च को एक के बाद आठ आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मामला खुल गया। मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो शुक्रवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने मामले की जानकारी ली। यह बात दीगर है कि सभी आरोपी पकड़ लिए गए लेकिन, घटना की दहशत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैली है।

यह भी पढ़ें: योगीराज 2.0: योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनेंगे पश्चिम के ये दो चेहरे, दिनेश की जीत ने रचा था इतिहास, दिलचस्प है पूरी कहानी

मुकदमे के अनुसार दिए बयान, डीएनए प्रयोगशाला भेजा
नई मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि दुष्कर्म की पीड़िता के कोर्ट में शुक्रवार को बयान दर्ज कराए गए थे। पीड़िता ने दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार ही कोर्ट में बयान दिए हैं। सभी युवकों को आरोप के अनुसार दोषी ठहराया है। इसके अलावा सभी आरोपियों व पीड़िता का ब्लड, नाखून, कपड़े आदि डीएनए के लिए थे। इन सभी को प्रयोगशाला भेजा गया है।

शुक्रवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए है। पीड़िता ने एफआइआर में लिखाए आरोपों को सही बताया। डीएनए की कार्रवाई शुरू कर पीड़िता और चारों आरोपियों के सैंपल भेजे गए हैं। शनिवार को पीड़िता के कपड़े डीएनए की कार्रवाई के लिए लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed