फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganesh festival begins, shouts of Ganpati Bappa Moria resonated

गणेश महोत्सव शुरू, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष गूंजे

Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ganesh festival begins, shouts of Ganpati Bappa Moria resonated
भोपा में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में मौजूद अतिथि व श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गणेश महोत्सव शुरू, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष गूंजे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर और देहात में गणेश चतुर्थी पर विघ्न विनाशक गणपति भगवान की स्थापना की गई। घरों में पूजा अर्चना के साथ सिद्धि विनायक विराजमान हुए। कई स्थानों पर गणेश जन्मोत्सव शुरू हुए। जहां पर गणपति बप्पा मोरिया का उद्घोष हुआ।
शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया गया। विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश घरों और मंडपों में विराजमान किए गए। आगामी एक सप्ताह तक गणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सनातन धर्म सभा भवन में 17 सितंबर तक गणेश जन्मोत्सव चलेगा। पंडित राज भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार सुबह विधि विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। नई मंडी के श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर धाम में भी गणेश महोत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के शुरू हुआ। भीमसेन कंसल, अभय गर्ग, आशुतोष कुच्छल, अनिल मोहन गर्ग, संजय सिंघल, विपिन कुमार आदि ने पूजा अर्चना कराई। मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया। यहां 18 सितंबर तक गणपति महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

नई मंडी के जय मां शक्ति मंदिर में भी श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव शुरू हुआ। संजय गर्ग, नरेश गुप्ता, देवेंद्र बंसल, मनोज अग्रवाल, रामपाल तायल आदि ने पूजा अर्चना की। गांधी नगर के विष्णु लोक पर गणेश महोत्सव की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का पंडित विनय शर्मा ने स्वागत किया। पूजा में पूर्व चेयरमैन डॉक्टर सुभाष शर्मा, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, पंडित सतीश शर्मा पंडित, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। सराफा बाजार में रहने वाले महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा भी गणेश जन्मोत्सव शुरू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ
भोपा/मीरापुर। कस्बे में श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ करते हुए भूमिया मंदिर के साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी गणेशजी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की।
श्रीगणेश सेवा समिति द्वारा कस्बे में छठे श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, शुकतीर्थ के सच्चा धाम निवास के परमेश्वर महाराज, प्रधान तरुण कुमार ने गणपति बप्पा मोरिया की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भूमिया मंदिर पर सुबह-शाम भगवान गणेश की आरती का आयोजन होगा। यज्ञमान के रूप में मंगेश वालिया लेखपाल व उनकी पत्नी रीनू मौजूद रहीं। सुभाष वालिया, रूबी जैन, पुरोहित अंकित शर्मा, प्रदीप शर्मा, जनेश्वर वालिया, पारुल शर्मा, आर्यन राठी, बंटी, अज्जू, विपुल, उदित, रोहित, रामकुमार, विमला देवी आदि मौजूद रहे।
उधर, मीरापुर में गणेश चतुर्थी पर भक्तोँ ने घरों के अंदर ही श्रीगणेशजी की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। भगवान गणेश को पंचामृत से स्नान कराकर उन्हे नए वस्त्र पहनाकर धूप, दूर्वा, फूल व लड्डू अर्पित किए गए।

पुरकाजी में शोभायात्रा निकाली
पुरकाजी। श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा गणपति विग्रह मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के शुभारंभ पीएनबी के निकट से पंडित अनुज शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। शोभायात्रा हाइवे व मेन बाजार से होती हुई ठाकुर द्वारा मंदिर में पहुंची। जहां पर आरती के बाद गणपति विग्रह मूर्ति की स्थापना की गई। पीयूष राणा, विपिन वर्मा, भारत भूषण खुल्लर, वीरेंद्र सिंह, मणिकांत गोयल, कपिल मित्तल, अतुल विक्रम, डा प्रिंस त्यागी, बाल किशन सिंघल, डा ओपी गौतम, भानू शर्मा, मांगेराम, सुशील वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed