फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gandhi Colony Sarvat Gate Marg

मंत्री ने देखी सरवट फाटक रोड की बदहाली

Sun, 16 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Colony Sarvat Gate Marg
सरवट फाटक पर जलभराव की समस्या को लेकर राज्यमंत्री का घेराव करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंत्री नेे देखी सरवट फाटक रोड की बदहाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी सरवट फाटक मार्ग की जर्जर सड़क की बदहाली पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के प्रति नाराजगी जताते हुए सड़क का निर्माण कराने तथा जल भराव से निजात दिलाने के निर्देश दिए।
अमर उजाला ने रविवार के अंक में गांधी कॉलोनी सरवट फाटक रोड की बदहाली पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इस खबर का संज्ञान लेकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी स्थानीय निकाय अतुल कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क न बनने के कारण जलभराव की स्थिति को देखा। आसपास के लोगों ने मंत्री को बताया कि यहां बिना बारिश के भी हर समय पानी भरा रहता है और क्षेत्रवासियों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। मंत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सोमनाथ भाटिया, महेंद्रू, विकास आहुजा, प्रेमी छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, संजय गर्ग, सचिन सिंघल, पदम सिंह तोमर, रोहित जैन, सुनील जैन सलोनी, मनीष रहेजा, अजय बंसल, सुशील जैन आदि मौजूद रहे। उधर, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल प्रेमपुरी मार्ग की बदहाली देखने के लिए भी पहुंचे। प्रेमपुरी में ईदगाह से फक्कर शाह चौक तक व ईदगाह से प्रेमपुरी मुख्य रोड होते हुए गंदे कुएं तक सड़क निर्माण का कार्य कराने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण का कार्य 14वें वित्त में स्वीकृत हो चुका है, जल्दी ही निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने खूब सुनाई खरी-खोटी
गांधी कॉलोनी सरवट फाटक रोड पर पहुंचे मंत्री एवं सिटी मजिस्ट्रेट को महिलाओं ने घेर लिया। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। महिलाओं ने कहा कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद किसी ने सुध नहीं ली। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई नहीं सुन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed