फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gandhi Colony and show the way to victory in New Market

गांधी काॅलोनी और नई मंडी ने दिखाई जीत की राह

Wed, 17 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 17 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहरी सीट पर हुए उपचुनाव में मतगणना में सपा प्रत्याशी ने 14 राउंड तक करीब पांच हजार मत की बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन


साइकिल की इस रफ्तार पर गांधी कालोनी और नई मंडी के वोटरों ने विराम लगाया। 15वें राउंड में जैसे ही इन क्षेत्रों का परिणाम सामने आया तो कमल खिलता चला गया।

कपिल को लगातार निर्णायक बढ़त मिलती गई और 23वें राउंड में उन्हें जीत हासिल हो गई। मतगणना में रालोद की मिथलेश पाल और कांग्रेस के सलमान सईद तीसरे और चौथे नंबर पर चलते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे कूकड़ा मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। 14 टेबिल पर 23 राउंड में मतगणना पूरी हुई।

पहले राउंड में भाजपा के कपिल देव अग्रवाल को करीब तीन हजार मतों की बढ़त मिली, मगर दूसरे से लेकर 14 राउंड तक सपा के गौरव स्वरूप ने करीब पांच हजार तक की बढ़त बना ली थी। पहले राउंड में कपिल को 4484, गौरव को 1080, मिथेलश पाल को 1188, सलमान सईद को 104 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राउंड में कपिल को 957, गौरव को 3293 मत मिले। गौरव स्वरूप ने लगातार अपनी बढ़त बनाई। राउंड नंबर नौ तक गौरव ने कपिल पर 5391 वोटों की बढ़त बना ली थी, जिससे सपाई गदगद होने लगे थे और भाजपाइयों को मायूसी होने लगी थी।

11 और 12 वें राउंड में गौरव की बढ़त कम होकर 3738 तक रह गई। 14 वें राउंड में कपिल को 3616 वोट मिले, जबकि गौरव को 1450 वोट हासिल हुए। इसी राउंड में गौरव की बढ़त मात्र 406 वोट ही रह गई और इसके साथ ही कपिल ने जीत की ओर अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए।


15 वें राउंड से नई मंडी और गांधी कालोनी के बूथ खुले तो कपिल को बढ़त मिलती गई। 16 वें राउंड में कपिल ने 3127 मतों की बढ़त बनाई।

इस बढ़त से भाजपाइयों में उत्साह बढ़ने लगा। 18 वें राउंड में कपिल ने निर्णायक 10420 वोट की बढ़त बना ली थी।
इसके बाद गौरव स्वरूप भाजपा प्रत्याशी कपिल देव को पछाड़ नहीं सके। 20 वें राउंड तक कपिल की स्थित काफी मजबूत हो गई थी।

हालांकि अंतिम तीन राउंड में गौरव और मिथलेश पाल ने कपिल की जीत के अंतर कम किया। मतगणना पूरी होने पर भाजपा के कपिल ने कुल 65378 वोट हासिल कर सपा के गौरव स्वरुप (58026) को 7352 वोटों से हरा कर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed