देवबंद (सहारनपुर)। फुलासी गांव में ग्लैंडर से पीड़ित एक घोड़े को पशुपालन विभाग ने जिलाधिकारी के आदेश पर मौत की नींद सुला दिया। बीमारी की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने घोड़े का सीरम सैंपल राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संसाधन हिसार भेजा था।
फुलासी निवासी जौनी पुत्र वीर सिंह का घोड़ा ग्लैंडर फारसी बीमारी से पीड़ित था। घोड़े में इस खतरनाक बीमारी की पुष्टि होने के कारण उसे मौत देने का निर्णय लिया गया। सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम ने डीएम के आदेश पर घोड़े को यूथेनेसिया(दया मृत्यु) के बाद घोड़े के शव को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया गया। घोड़े को यूथेनेसिया देने वाली टीम में पशु चिकित्साधिकारी डा. मनीष वर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. धीरज शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी डा. अंकित कुमार, डा. विनय शर्मा, अमरेश कुमार और ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।