{"_id":"6096d6d48ebc3e80d06c46d4","slug":"game-of-hide-and-seek-in-life-in-pursuit-of-profit-muzaffarnagar-news-mrt5375716194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफे की चाह में जिंदगी से लुकाछिपी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनाफे की चाह में जिंदगी से लुकाछिपी का खेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जनमानस पर कहर बरपा रही है, लेकिन कुछ लोग ईद की खातिर अपने साथ ही दूसरों की भी जान खतरे में डाल मुनाफाखोरी के लिए चोरी-छिपे दुकानें खोल बैठे। वहीं, पुलिस ने लोगों की सुरक्षा की खातिर शनिवार को भी सख्ती के साथ शहर क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया।
शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर गैर जरूरी होने के बावजूद कई दुकानदारों ने पुलिस से चोरी-छिपे अपनी दुकानों के शटर उठा लिए और कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी। इन दुकानों पर दोपहर तक भारी भीड़ नजर आई, जिसकी जानकारी कुछ लोगों ने पुलिस को दे दी। इस पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित दुकानदारों को हड़काते हुए सभी दुकानों को बंद करा दिया। कई दुकानदारों को हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें बाद में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
वहीं, पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ फल-सब्जियों के ठेली विक्रेता भी शहर के मुख्य मार्गों के किनारे बिक्री करते हुए लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। पुलिस टीम के आने पर ये गली में घुस जाते और उनके जाते ही फिर से सड़क पर पहुंच जाते। लुकाछिपी का यह खेल शहर के रुड़की रोड, अंसारी रोड, टाउन हाल रोड, भगत सिंह रोड व शामली रोड पर दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन
एडीजी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च
मुजफ्फरनगर। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल शनिवार शाम के समय अचानक जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी अभिषेक यादव व अधीनस्थों से कोरोना कर्फ्यू को लेकर वार्ता की। इसके बाद एडीजी ने एसएसपी समेत अन्य अमले के साथ शहर के शिवचौक से लेकर जिला अस्पताल तिराहे तक पैदल मार्च भी किया। इस दौरान सड़कों पर घूम रहे लोगों को रोककर उनसे आवाजाही की बाबत पूछताछ भी की गई और उन्हें जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की सख्त हिदायत दी गई।
सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी किराना शॉप
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि अब किराना शॉप सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी। वहीं, दूध डेरियां सुबह-शाम छह बजे से नौ बजे तक खुलेंगी।