फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gagan Mitharia district high school district topper

गगन मिठारिया जिले का हाईस्कूल जिला टॉपर

Mon, 30 Apr 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Apr 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gagan Mitharia district high school district topper
हाईस्कूल के जिला टॉपर गगन को मिठाई खिलाती मां। - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी के छात्र गगन मिठारिया जिले में अव्वल रहा है। माता-पिता की शाहजहांपुर में नौकरी की वजह से उसने नाना के घर रह कर अपनी पढ़ाई की। मैथ्स में निपुण गगन ने पढ़ाई में चमकने के लिए टीवी और सोशल मीडिया से दूरी रखी। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रैदासपुरी में गगन मिठारिया के घर पर खुशी का आलम है। बधाई के साथ मिठाइयां बांटी गई। हाईस्कूल की परीक्षा में गगन ने 91.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया। पिता समुंद्रसेन मिठारिया शाहजहांपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाते है, जबकि मां सरिता बेसिक परिषदीय स्कूल में शिक्षिका है।
विज्ञापन


अभिभावक के बाहर होने की वजह से गगन ने यहां अपने नाना अतर सिंह के घर मल्हूपुरा में रह कर पढ़ाई की। कामयाबी से खुश गगन ने बताया कि वह सुबह चार बजे उठता और दो घंटे की नियमित पढ़ाई करता है। टीवी और सोशल मीडिया से खुद को बचा कर रखा। गणित पसंदीदा सब्जेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय मिलने पर क्रिकेट खेलते है और चित्रकारी का भी शौक है। वह आईएएस बनने का सपना देखता है। बहन वसुधा मिठारिया ने कहा कि गगन ने परीक्षा में कड़ी मेहनत की। उसके रिजल्ट से उसे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। गगन के मामा संदीप कुमार भौराकलां के जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक है। उन्होंने भंाजे की सफलता पर खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed