फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fury over putting religious pictures outside toilets in trains

ट्रेनों में शौचालय के बाहर धार्मिक तस्वीरें लगाने से रोष

Thu, 19 May 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fury over putting religious pictures outside toilets in trains
ट्रेन में टायलट के बाहर लगी धार्मिक तस्वीर - फोटो : DEVBAND
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र भेजकर रेलवे विभाग द्वारा कुछ ट्रेनों में शौचालय के बाहर दरबार साहिब अमृतसर की तस्वीर लगाने पर कड़ा रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को भेजे पत्र में फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों में शौचालय आदि के बाहर दरबार साहिब अमृतसर की तस्वीर लगाई गई है जो सरासर गलत व बेअदबी हैै। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व लखनऊ-चंडीगढ ट्रेन 12231 में यात्रा कर रहे सहारनपुर के युवक ने शौचालय के बाहर धार्मिक तस्वीर लगी देखी तो रेलवे अधिकारियों को सूचित किया जिस पर डीआरएम अंबाला मंडल ने इस ट्रेन में से तस्वीर को उतरवा दिया। सेठी ने कहा कि इस तरीके से ट्रेन में शौचालय के बाहर धार्मिक तस्वीर लगाना सिखों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है। उन्होंने रेलमंत्री से देश की ट्रेनों में लगी ऐसी धार्मिक तस्वीरों को तुरंत उतरवाने की मांग की है। इस दौरान चेयरमैन मनमोहन सिंह, सेठ कुलदीप कुमार, बलदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, राजेश अनेजा, हरपाल सिंह कपूर, अमरदीप कपूर लाडी व सोनू खालसा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed