फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   From today's NH-58 colonies

आज से एनएच-58 कांवड़ियों के हवाले

Sun, 16 Jul 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
From today's NH-58 colonies
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पंचक हटते ही कांवड़ियों ने जल उठा लिया है। इसके चलते भीड़ बढ़ गई है। शहर में एक घंटे के भीतर चार हजार कांवड़ियां गुजर रहे हैं। जबकि सुबह और शाम में यह आंकड़ा पांच हजार तक पहुंच रहा है। वहीं, रविवार से दिल्ली से लेकर देहरादून तक नेशनल हाईवे-58 शिवभक्त कांवड़ियों के हवाले रहेगा। हाईवे पर छोटे वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह व्यवस्था 21 जुलाई तक लागू रहेगी।      
विज्ञापन


21 जुलाई को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। जलाभिषेक के दिन निकट आने के चलते कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ गई है। शनिवार से पंचक हटने के कारण हरिद्वार से कांवड़ियों ने जल उठा लिया है। ऐसे में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। शिव चौक पर बने कंट्रोल रूम से कांवड़ियों की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्येक प्वाइंट पर पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ के जवान तैनात हैं। कैमरों में पल-पल की गतिविधियों को कैद किया जा रहा है। अभी तक शहर में एक घंटे के भीतर चार हजार कांवड़ियां गुजर रहे हैं। सुबह और शाम में तापमान कम रहने के कारण यह आंकड़ा पांच हजार तक पहुंच रहा है। जबकि दोपहरी में गर्मी में बेहाल शिवभक्त शिविरों में आराम कर रहे हैं। उधर, रविवार से नेशनल हाईवे-58 पर छोटे वाहनों के लिए की गई वन-वे व्यवस्था पर बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर छोटे-बड़े सभी वाहनों को प्रतिबंध किया है। अब नेशनल हाईवे पूरी तरह से शिवभक्तों के हवाले रहेगा। हाईवे पर 21 जुलाई की शाम तक वाहनों के चलने की अनुमति नही रहेगी। सिटी मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र ने बताया कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात में भी बदलाव होगा। 16 जुलाई से हाइवे पर वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लग जाएगा। 

डाक कांवड़ को लेकर अलर्ट      
मुजफ्फरनगर। प्रशासन डाक कांवड़ को लेकर चिंतित है। रफ्तार के साथ दौड़ने वाली कांवड़ 19 जुलाई से चलने का अनुमान है। इस बार पहले के मुकाबले हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या अधिक है। खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।  अधिकारियों ने विशेष रूप से फोकस रखा है।  

सड़क यातायात बंद तो ट्रेनें देगी राहत  
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे पर रविवार से छोटे वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी। सड़क यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ऐसे में ट्रेनें यात्रियों को राहतें देगी। वहीं, कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट गई है। सड़क, शहर गली समेत हाईवे भी कांवड़िय़ों से भर गया है।

शिवभक्तों की अटूट लाइन के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बड़े वाहनों की शहर में नो एंट्री है, लेकिन रविवार से पूरी तरह हाईवे पर वाहन नहीं चल सकेंगे। अभी तक जिनके लिए एक ओर से हाईवे से आने-जाने की सुविधा थी, वह अब पांच दिन बंद रहेगी। सड़क यातायात प्रभावित होने के बाद ट्रेनें राहत देंगी।


दो जुलाई से रद्द चल रही पैसेंजर समेत एक्सप्रेस सभी ट्रेनों के संचालन को शनिवार से बहाल कर दिया गया है, जिसके चलते दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, किराया बढ़ऩे के कारण रोडवेज बस में यात्रियों की संख्या घट गई है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार से पूरी तरह से सभी रद्द हुई ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है। ट्रेनें पूर्ववत समय पर ही जनपद से आगमन-प्रस्थान करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed