फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   From the Meenakshi Chowk to the Hillna Chowk, the pit in the streets

गड्ढों और गंदगी के बीच यात्रा कर रहे कांवड़िये 

Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
From the Meenakshi Chowk to the Hillna Chowk, the pit in the streets
मुजफ्फरनगर में टूटी सड़क से होकर गुजरते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
मीनाक्षी चौक से वहलना चौक तक सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। पालिका प्रशासन कूडे़ के ढेर नहीं उठा पाया है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। आवारा पशु गंदगी फैला रहे हैं। ऐसे बदतर हालात में करोड़ों कांवड़ियों की यात्रा पर परेशानी का संकट है। प्रशासन का कंट्रोल रूम तक नहीं बन पाया।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा महोत्सव की व्यवस्था में प्रशासन फेल हो गया है। बझेड़ी में अंडरपास, रेल ट्रैक पर फाटक नहीं और सरवट में कब्रिस्तान की दीवार गिरने जैसे मामले अफसरों की अनदेखी से परेशानी का सबब बन गये हैं। वहलना चौक पर सड़क गड्ढों से भरी है। रविवार को एक ट्रक भी पलट गया। वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने प्रशासन की व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन ने सड़कों की वीडियोग्राफी कराई, मगर सड़क कौन बनायेगा, यह जवाब किसी के पास नहीं है। एक-दो दिन बाद हरिद्वार से चले कांवड़ियों सैलाब शहर में पहुंच जायेगा। मेरठ रोड पर मीनाक्षी चौक से वहलना चौक तक कूडे़ के ढेर हैं। आवारा पशु घूम रहे हैं। गंदे पानी में चलने को कांवड़िये मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी चौक से महावीर चौक के बीच डायवर्जन रोड पर बारिश का पानी भरा है। जल निगम ने खानापूर्ति के लिए सड़क को चलने लायक बनाने की अब पहल शुरू की है। शिवचौक स्थित गोल मार्केट में कंट्रोल रूम का कार्य भी प्रगति नहीं पकड़ सका। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कांवड़ की अव्यवस्था पर सीएम योगीको पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से ही समय से काम पूरे नहीं हो पाये।  

नहीं लगी टीन शेड, पेड़ों की टहनियां काटी 
मुजफ्फरनगर। तहसील सदर के सामने अभी तक कांवड़ियों के ठहरने के लिए टीन शेड नहीं लगे है। प्रशासन ने मेरठ रोड पर सड़क पर झूलते पेड़ों की टहनियां जरूर कटवाई हैं। इसके अलावा सड़क मार्ग पर रखे गये ट्रांसफार्मरों की बल्लियों से बेरिकेडिंग कर दी गई है। विद्युत निगम ने सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ मार्ग का काम पूरा कर दिया है।  


शहर में मांस-मदिरा की दुकानें बंद
मुजफ्फरनगर। शिव भक्तों के आने का सिलसिला शुरु होने के बाद सिसौना से वहलना चौक तक मांस-मदिरा की दुकानें सहित कई होटल ढाबे प्रशासन ने बंद करा दिए हैं। मीनाक्षी चौक बाजार की ऐसी दुकानें भी शिवरात्रि तक बंद रहेगी। रुड़की रोड पर डिवाइडर पाइपों से बंद किये गये, मगर टूटी हुई लोहे की रेलिंग सड़कों पर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed