{"_id":"60d61ed58ebc3e2e087ceb1c","slug":"friends-had-killed-chand-for-43-thousand-rupees-muzaffarnagar-news-mrt5444836199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला किदवई नगर से लापता चल रहे (21) चांद की 14 दिन पहले ही अपहरण के बाद छुरी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। 43 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में यह हत्या की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक ईंख के खेत से चांद का कंकाल बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार हत्यारोपी वाजिद उर्फ खन्ना और मुल्ला आसिफ गांव सुजडू के रहने वाले हैं और चांद के दोस्त हैं। यह दोनों ही 11 जून को चांद को घर से बुलाकर ले गए थे, उसके बाद से चांद घर नहीं लौटा था। 13 जून को परिजनों ने युवक की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। परिजनों के शक जताए जाने के बाद बृहस्पतिवार रात पुलिस ने वाजिद और आसिफ को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में उन्होंने चांद की हत्या कर दिए जाने की जानकारी पुलिस दी। इन्होंने बताया कि उनके चांद पर 43 हजार रुपये उधार थे, जिन्हें वह लौटा नहीं रहा था। घटना वाले दिन वह उसे गांव सुजडू के जंगल में ले गए और नशा कराने के बाद छुरी से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कंकाल बन चुके चांद के शव और हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
युवक के दोस्तों ने ही लेनदेन के विवाद में उसकी घर से बुलाकर हत्या की है। उनकी निशानदेही पर ही 14 दिन बाद शव बरामद कर आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी