फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friends Colony's drinking water supply was interrupted for 16 hours

Muzaffarnagar News: फ्रेंडस कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति 16 घंटे बाधित रही

Thu, 02 Mar 2023 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Friends Colony's drinking water supply was interrupted for 16 hours
- पाइप लाइन फटने से जनता को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की फ्रेंडस कॉलोनी के लोगों को पेयजल को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। 16 घंटे बाद ही पेयजल आपूर्ति बहाल हो पाई। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों के बीच नाराजगी रही।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड शहर की कई कॉलोनियों में गैस की लाइन बिछाने का काम कर रही है। कई स्थानों पर लाइन डालते समय पानी की पाइप लाइन कट गई । फ्रेंडस कॉलोनी की पाइप लाइन में मंगलवार को कट आ जाने से जहां सड़क पर पानी भर गया, वहीं आम जनता को पेयजल को लेकर समस्या का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर तक लोगों को जब यहां 16 घंटे तक पानी नहीं मिला तो नाराजगी जताई। इसके बाद पालिका प्रशासन जागा और पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार का कहना है कि लाइन जोड़ दी गई है और निरंतर सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन


कॉलोनी वासी बोले, नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी निभाएं
राकेश कुमार का कहना है कि आईजीएल कंपनी के कर्मचारियों को पालिका को बताकर खुदाई करनी चाहिए। पालिका का कर्मचारी इनके साथ होना चाहिए जिससे लाइन न कटे।

जतिन का कहना है कि जब यहां पेयजल की लाइन कट गई थी तो कंपनी को तुरंत इसे ठीक कराना चाहिए था। कंपनी को आम जनता की कोई चिंता नहीं है।
उर्मिला चौधरी का कहना है कि अब सभी के घर में नगर पालिका का पानी ही आता है। पानी नहीं आने से खाना बनाने से लेकर नहाने तक का सब काम रुक जाता है। आम जनता इससे परेशान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमन कुमार का कहना है कि अफसरों की लापरवाही से इस तरह की बातें सामने आती है। जनता की किसी को भी परवाह नहीं है।
मनोज पुंडीर का कहना है कि शहर में जब कोई भी कंपनी सड़क खोदती है तो उसे पालिका की टीम को साथ रखना चाहिए। यदि कहीं कोई समस्या सामने आती है तो उसका निराकरण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed