फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friend killed Mohit in a transaction dispute

पैसों के लेनदेन के विवाद की रंजिश में मोहित की दोस्त ने की हत्या

Sun, 07 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Friend killed Mohit in a transaction dispute
लेनदेन के विवाद में दोस्त ने की मोहित की हत्या
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तालड़ा में दीपावली की रात्रि में मोहित सैनी की उसके घनिष्ठ दोस्त सतीश पाल ने पैसों के लेनदेन के विवाद की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने 36 घंटे में ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।
शनिवार को कोतवाली में सीओ शकील अहमद ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गांव तालड़ा निवासी रविंद्र सैनी के पुत्र मोहित सैनी की गांव के ही सराफ सतीश पाल से दोस्ती थी। दीपावली की रात सतीश मिठाई बंटवाने के बहाने मोहित को उसके घर से बुलाकर ले गया था। मिठाई बांटने के बाद दोनों बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 बजे गांव में ही धारा की किराना शॉप पर बैठे थे। इसी दौरान सतीश ने मोहित को तमंचे से गोली मार दी। गोली मोहित की जांघ में लगकर पेट को पार करते हुए बाहर निकल गई थी। लहूलुहान मोहित ने घर पहुंचकर मां विमला व पत्नी पिंकी को सतीश द्वारा गोली मारने की जानकारी दी और अचेत हो गया था। परिजन उसे जानसठ सीएचसी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मोहित के पिता रविंद्र सैनी ने सतीश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही नामजद आरोपी सतीश पाल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके मोहित पर रुपये उधार थे। चार माह पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर उसका मोहित से झगड़ा भी हुआ था। उसी दिन से वह मोहित से रंजिश रखने लगा था। पैसों की रंजिश में ही उसने मोहित को गोली मारी। सीओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हत्या का कोई पछतावा नहीं
जानसठ। गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या करने वाले आरोपी सतीश पाल ने जेल जाने से पूर्व बताया कि उसने ही अपने दोस्त की हत्या की है। हत्या करने का उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना था कि मोहित ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे, पैसे मांगने पर भी मोहित नहीं दे रहा था। पैसे मांगने पर मोहित उसको गाली गलौज और धमकी भी देता था। पैसों की रंजिश में हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed