{"_id":"5776baca4f1c1b0b7279b548","slug":"friday-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ हुई अलविदा जुमे की नमाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ हुई अलविदा जुमे की नमाज
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में अलविदा जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क और कौम की तरक्की के साथ बारिश की भी दुआ मांगी। शहर की तमाम मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ के कारण जगह कम पड़ जाने पर सड़कों तक नमाज अदा की गई। मुख्य मार्गों पर स्थित मस्जिदों में नमाज को लेकर प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया था। पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
शुक्रवार को भारी उत्साह और अकीदत के साथ मुस्लिमों ने रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज अदा की। शहर के आर्य समाज रोड पर अजमत अली खां गर्ल्स कॉलेज के सामने वाली मस्जिद और लद्दावाला में मस्जिद कूबा में सबसे पहले अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।
इसके अलावा मस्जिद फक्करशाह, मस्जिद हौज वाली आबकारी रोड, मस्जिद हौज वाली लोहिया बाजार, लद्दावाला स्थित मस्जिद नबी करीब, मस्जिद लियाकत आबाद, मस्जिद बिलाल, मदीना मस्जिद, मस्जिद नबी करीम, मस्जिद शफी उल वरा रामपुरी, मस्जिद रथेडी वाली तहसील मार्केट, मस्जिद अहाता औलिया, मस्जिद इमली वाली में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी।
विज्ञापन
फक्खरशाह मस्जिद और आबकारी रोड मस्जिद पर नमाजियों की भीड़ उमड़ने के कारण सड़क पर भी नमाज अदा की गयी। इसको देखते हुए ट्रैफिक रूट डायवर्जन किया गया। अस्पताल चौराहे से नावल्टी चौक की ओर और मीनाक्षी चौक से खालापार की ओर यातायात बंद रहा। नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह और सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह ने प्रमुख मस्जिदों पर जाकर व्यवस्था और सुरक्षा के बंदोबस्तों का जायजा लिया।
ईद जैसा माहौल रहा
अलविदा जुमा ईद के दिन की तरह ही हैसियत रखता है। इस दिन की फजीलत भी ईद जैसी ही है। मुस्लिम बस्तियों में सवेरे से ही भारी हलचल बनी रही। बच्चों में ईद जैसी खुशियां नजर आ रही थी। लोगों ने नए कपड़े पहने और इत्र लगाकर मस्जिदों की ओर रुख किया। अलविदा जुमे की नमाज के साथ ही ईद की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है।