{"_id":"5974ed2b4f1c1bf6618b46c7","slug":"fourth-grade-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्थ क्लास का पेपर देने के लिए उमड़ी भीड़, भटकते हुए कालेज पहुंचे अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्थ क्लास का पेपर देने के लिए उमड़ी भीड़, भटकते हुए कालेज पहुंचे अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के लिए पेपर कराया गया। जिले के कई कालेजों में सेंटरों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। बाहर से आए अभ्यर्थियों को कालेज का पता ढूंढने में चक्कर लगाने पड़े। वहीं, कई सेंटरों पर अभ्यर्थियों ने सामान गुम होने की शिकायत दर्ज कराई है।
हाईकोर्ट इलाहाबाद में चतुर्थ श्रेणी में पदों पर भर्ती के लिए रविवार को प्रदेशभर में परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली में हुए पेपर को लेकर पुलिस प्रशासन भी कड़ी निगरानी में रहा। शहर में डीएवी इंटर, ग्रैन चेंबर इंटर कालेज, एसडी मैनेजमेंट कालेज, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज में सेंटर बनाया गया। डीएवी इंटर कालेज में 2200 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जबकि अन्य सेंटरों पर कहीं 500 तो कहीं 700 से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई गई।
परीक्षा ऑब्जेक्टिव रही। पेपर में अधिकांश अभ्यर्थी गैर जनपदों के रहे। जो सेंटर का पता ढूंढने में भटकते रहे। एसडी मैनेजमेंट में कई अभ्यर्थियों ने सामान गुम होने की शिकायत दर्ज कराई है। सेंटरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रखा गया। कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों की तलाशी ली। डीएवी इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य शिव कुमार ने बताया कि परीक्षा में कोई संदिग्ध और नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
आज से शुरू होगा दाखिलों का दंगल
डिग्री कॉलेजों में विवि की ओर से जारी पहली कटऑफ के एडमिशन सोमवार से शुरू होंगे। कालेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने की आशंका है। इसको लेकर कालेजों ने भी रविवार को तैयारियों दुरुस्त कराया है। विषयवार काउंटर बनाकर नोटिस बोर्ड पर अलग-अलग कमरों के नाम चस्पा किए गए हैं।
डिग्री कालेजों में पंजीकरण समाप्त होने के बाद सोमवार से एडमिशन के लिए घमासान होगा। अपने पसंदीदा कोर्स में पंजीकरण तो करा लिया, लेकिन एडमिशन पाने को कड़ा मुकाबला रहेगा। जिले में बैचलर ऑफ आर्ट (बीए) में सबसे अधिक आवेदन किए गए हैं। इस कोर्स भी सभी मुख्य कालेजों में सीट भी अधिक है।
जनपद के युवाओं में सबसे अधिक दिलचस्पी बीएससी एजी और एमएससी एजी में दिखाई दे रही है। इन दोनों कोर्स को कराने के लिए जिले में चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज है। जिसमें कोर्स की सीट सीमित है। जबकि आवेदन दोनों कोर्स में सीट से कई गुणा अधिक है। जिसके चलते एडमिशन की डगर इसमें मुश्किल होगी।
उधर, कालेजों ने रविवार को एडमिशन प्रक्रिया को लेकर तैयारियों को मथा है। विषयवार काउंटर बनाकर उनकी डिटेल नोटिस बोर्ड पर लगाई गई है। ताकि कालेज आने वाले छात्र-छात्राएं भटक न सके। पहली कटऑफ के जरिये तीन दिनों तक एडमिशन लिए जाएंगे।
छात्र अपने पास प्रवेश फार्म, मेरिट इनडक्स की फोटो काफी साथ में रखे। साथ ही मोबाइल नंबर पर आए एसएमएस को भी गोपनीय रखे। इसे किसी से शेयर न करे। वहीं, अपने फार्म की आईडी और पासवर्ड को भी सुरक्षित रख लें।