फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four young men stabbed

घुड़चढ़ी में डांस करने के विवाद में चार युवकों को चाकू मारे

Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four young men stabbed
डांस करने के विवाद में चार युवकों को चाकू मारे
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। घुड़चढ़ी में डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। गांव के एक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चार युवकों को चाकू से वार करके घायल कर दिया। चाकू लगने से चारों युवक लहूलुहान हो गए। हमले को लेकर घुड़चढ़ी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। आरोपी युवक सहित उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी में रामभूल के लड़के राहुल की रविवार को बरात जानी थी। शनिवार की रात को गांव में राहुल की घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी में रिश्तेदार और गांव के लड़के भी डीजे के गानों पर डांस करने को लेकर गांव के युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गांव निवासी अतुल पुत्र सुभाष ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर गांव के रहने वाले दीपांशु पुत्र बिल्लू, हिमांशु पुत्र देवेंद्र, मोहित पुत्र कलवा व सुमित पुत्र रणबीर को घायल कर दिया। युवकों के घायल होने पर घुड़चढ़ी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के आने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए थे। परिजनों ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अतुल को नामजद करते हुए अन्य दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed