फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four vehicles older than ten years seized, four challans

दस साल से पुराने चार वाहन सीज, चार के चालान

Thu, 11 Nov 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles older than ten years seized, four challans
मुजफ्फरनगर। खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स के चलते एनसीआर क्षेत्र में दस साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों का संचालन रोकने के लिए एआरटीओ द्वारा बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान चार वाहन सीज कर चार अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में सर्दी का आगाज होते ही एक्यूआई बढ़कर चार सौ के करीब तक जा पहुंचा है। इसके चलते जनपद में सुबह-शाम स्मॉग छा रहा है, जिससे न केवल हाईवे पर हादसे होने की आशंका है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ने तय हैं। जनपद एनसीआर क्षेत्र में होने के चलते बुधवार को एआरटीओ विनीत मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए दस साल से पुराने डीजल चलित वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का अभियान चलाया। इस दौरान चार वाहनों को सीज कर दिया गया है, जबकि चार अन्य वाहन, जिनके रजिस्ट्रेशन जिले से बाहर के हैं, उनके चालान भी काटे गए हैं। इन सभी वाहनों में सात ट्रक और एक अन्य कॉमर्शियल वाहन शामिल है।
विज्ञापन

एआरटीओ विनीत मिश्रा ने बताया कि जनपद में बेहद खराब एक्यूआई को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी लोग, जिनके डीजल वाहन दस साल और पेट्रोल वाहन 15 पुराने हो चुके हैं, वे विभाग से एनओसी लेकर चले जाएं और पुराने वाहनों को कबाड़ में कटवा लें। इसके लिए उन्हें छह महीने का समय दिया गया है, जिसके बाद अभियान चलाकर ऐसे सभी वाहनों को कंडम घोषित कर सीज किया जाएगा। इसके लिए जनपद में डंपिंग ग्राउंड की भी स्थापना की जाएगी, जिसके लिए आला अफसरों से वार्ता में हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed