फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four vehicle thieves caught with two luxury cars

दो लग्जरी कारों के साथ चार वाहन चोर दबोचे

Wed, 21 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four vehicle thieves caught with two luxury cars
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली पुलिस ने भंगेला चौकी पर चेकिंग के दौरान चोरी की दो लग्जरी कारों के साथ चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी दिल्ली और एक हरियाणा के झज्जर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने चारों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सचिन निवासी राजोकरी थाना बसंत कुंज निवासी साउथ दिल्ली, कमल व विकाश निवासीगण 206 समालखा थाना कापसहेड़ा जिला साउथ वेस्ट दिल्ली, कुलदीप निवासी ग्राम बाढ़सा थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा है। इन आरोपियों ने एक कार 14 सितंबर को शिवाजी नगर जनपद गुरुग्राम से चोरी की थी। दूसरी कार 45 दिन पहले पालम दिल्ली से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस ने सभी के खिलाफ कार चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालन कर दिया। खतौली पुलिस ने कार के स्वामियों को भी सूचित कर दिया। उधर, गुरुग्राम से एएसआई देवंद्र सिंह, सिपाही जितेंद्र, दीपक कुमार, अजीत आदि पीड़ितों के साथ खतौली थाने पहुंचे। उन्होंने पकड़ी गई कारों की शिनाख्त करते हुए अपनी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed