फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four trains stood for three hours from the block in Deoband, passengers created ruckus

Muzaffarnagar News: देवबंद में ब्लॉक से तीन घंटे खड़ी रही चार ट्रेनें, यात्रियों ने किया हंगामा

Wed, 01 Mar 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four trains stood for three hours from the block in Deoband, passengers created ruckus
बामनहेरी स्टेशन मास्टर के कक्ष में हंगामा करते यात्री
- बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ रेल यातायात
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के देवबंद में रेलमार्ग ब्लॉक किए जाने से दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। हरिद्वार पैसेंजर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, जनशताब्दी और शालीमार एक्सप्रेस को अलग-अलग स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक रोकना पड़ा। जन शताब्दी में सवार यात्रियों ने बामनहेड़ी स्टेशन पर हंगामा किया। एक यात्री की हालत खराब हो गई।

रेल लाइन पर कार्य करने के लिए देवबंद में बुधवार रात आठ बजे तक के लिए ब्लॉक लिया गया था। दिन के समय अधिकतर ट्रेनें रद्द कर दी गई। रात के समय दिल्ली से ट्रेनों का आना शुरू हो गया, लेकिन रेलमार्ग दुरुस्त नहीं होने के कारण ब्लॉक पहले रात 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया। अलग-अलग समय पर हरिद्वार पैसेंजर को मंसूरपुर के पास नरा जड़ौदा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को खतौली, जन शताब्दी को बामनहेड़ी और शालीमार एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेनों के पहिए थमे तो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। तीन से साढ़े तीन घंटे तक ट्रेन स्टेशनों पर खड़ी रही। देर रात करीब साढ़े 11 बजे शालीमार एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर से रवाना हुई। जन शताब्दी में एसएससी सीजीएल की परीक्षा देने देहरादून रहे परीक्षा सवार थे। ट्रेन लेट होने से परीक्षार्थियों ने भी हंगामा किया।
विज्ञापन



एक यात्री की हालत बिगड़ी, स्टेशन पर हंगामा

जन शताब्दी में सफर कर रहे एक यात्री की हालत बिगड़ गई। किसी तरह उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इंतजार बढ़ा तो यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचकर हंगामा किया, जहां उन्हें ब्लॉक का समय बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रा से ज्यादा इंतजाम में थक गए

मेरठ से सहारनपुर के लिए चले हरेंद्र सिंह ने बताया कि शालीमार ट्रेन मेरठ से पौने सात बजे रवान हुई थी। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर करीब सवा आठ बजे पहुंची। देवबंद में ब्लॉक के कारण ट्रेन यहीं खड़ी रही। उनका कहना है कि हर आधे घंटे बाद रेलवे की ओर से जल्द ही ट्रेन के चलने का एनाउंस किया गया, लेकिन ट्रेन नहीं चली। रात साढ़े 11 बजे ट्रेन रवाना हुई।


देहात के स्टेशनों पर पानी के लिए भी तरसे

रेल मार्ग के नरा जड़ौदा, खतौली और बामनहेड़ी में ट्रेन खड़ी हुई तो यात्री पानी के लिए भी तरस गए। खाने का सामान खत्म हो गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस जरूरी पहुंची, लेकिन यात्रा कर रहे बच्चे, महिलाएं बेहाल नजर आए।



यह ट्रेन कर दी गई थी रद्द

बुधवार को इंटर सिटी, सुपर एक्सप्रेस, उज्जैनी, सहारनपुर- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रद्द रही। दिल्ली जाने वाली केवल शालीमार व हरिद्वार से बांद्रा जाने वाली ट्रेन ही सुबह गई थी। हरिद्वार से चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन शाम को चार घंटे विलंब से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed