फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four traders scorched by acid

तेजाब से भरी बोतल फटने से चार व्यापारी झुलसे

Sun, 01 Mar 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four traders scorched by acid
तेजाब से भरी बोतल फटने से चार व्यापारी झुलसे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भगतसिंह रोड पर दाल मंडी तिराहे पर कूड़े के ढेर पर फेंकी गई तेजाब से भरी बोतलों के फटने से चार व्यापारी बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने एहतियातन आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, लेकिन बोतलें फेंकने वाले व्यक्ति का सुराग नहीं लगा।

शहर में दाल मंडी के व्यापारी पंकज गोयल, प्रवीण गोयल, शिवभूषण और अन्य लोग रविवार सुबह भगत सिंह रोड पर दाल मंडी तिराहे पर पहुंचे ट्रक से माल उतरवा रहे थे। इसी दौरान ट्रक रोड पर पड़े कूड़े के ढेर पर चढ़ गया, जहां फेंकी गईं तेजाब की दो बोतलें ट्रक के पहिये के नीचे आकर टूट गई। तेज आवाज में टूटी बोतलों में भरे तेजाब के छींटे माल उतरवा रहे कई व्यापारियों के चेहरे व कपड़ों पर पड़ीं, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। व्यापारियों के झुलसने से वहां हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने कूड़े के ढेर में किसी विस्फोटक के होने की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचे और टूटी बोतलें कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की, जिसमें तेजाब की दो बोतलें किसी व्यक्ति द्वारा कूड़े के ढेर पर फेंके जाने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की, लेकिन कूड़े के ढेर में बोतलें फेंकने वाले व्यक्ति का सुराग नहीं लगा। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि तेजाब की बोतलें ट्रक के पहिये के नीचे आकर टूटने से उड़े छीटें व्यापारियों के ऊपर पड़ने से वे झुलस गए थे। सभी को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया है। तेजाब की बोतलें कूड़े के ढेर में फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed