फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four people, including chairman's son injured in accident

हादसे में कार सवार चेयरमैन पुत्र सहित चार घायल

Sun, 29 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four people, including chairman's son injured in accident
हादसे में पालिका के चेयरमैन के बेटे सहित चार लोग घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार नगर पालिका चेयरमैन के बेटे सहित चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

नगर पालिका चेयरमैन बिलकीस का पुत्र अदील अपने साथ मेरठ के मलियाना निवासी हाजी अप्पू, मोहल्ला पक्काबाग निवासी गुड्डू, मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी कारो पुत्र इंतजार शनिवार की शाम को कार से मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब 11 बजे ये कार से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर भैंसी कट के पास कार के मोड़ते ही दूसरी साइड से आ रहे भारी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में चेयरमैन पुत्र सहित चारों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर नगर के काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुुंच गए थे। वहीं, सफेदा रोड बाईपास पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। भूड़ निवासी इकबाल शनिवार की शाम को बाइक द्वारा नवीन मंडी से वापस सफेदा रोड बाईपास होते हुए घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल का चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed