फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four officials of Popular Front of India are in custody

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चार पदाधिकारी हिरासत में

Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four officials of Popular Front of India are in custody
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चार पदाधिकारी हिरासत में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन की पुलिस जांच के दौरान पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का नाम शक के दायरे में है। इसकी भनक लगते ही जनपद से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भूमिगत हो गए थे, जिनमें से चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की धरपकड़ के साथ ही इसका नेटवर्क तोड़ने की कवायद में जुट गई है।

शुक्रवार को शहर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इसके कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम सामने आया था, जिसके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने न केवल युवाओं को सीएए व एनआरसी को लेकर भ्रमित किया, वहीं युवा वर्ग को हिंसक प्रदर्शन करने के लिए भी उकसाया। यही नहीं, विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए महज 12 घंटे पूर्व भीड़ जुटाने से संबंधित पर्चे वितरित कराए गए और एक वर्ग के क्षेत्रों में गुपचुप तरीके से बैठकें कर युवाओं को एक नियत स्थान पर पहुंचने के लिए तैयार किया। सूत्रों के मुताबिक उपद्रव में पीएफआई की संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने के बाद जांच में इस संगठन को शामिल कर लिया गया है। संगठन के चार पदाधिकारियों को हिरासत में भी ले लिया गया है, जिन्हें गोपनीय स्थान पर रखकर उनसे पूछताछ करते हुए संगठन का पूरा नेटवर्क तोड़ने की कवायद की जा रही है। वहीं, पुलिस-प्रशासन की निगाहों में आने की भनक लगते ही संगठन ने अपनी गतिविधियों को पूरी तरह समेट लिया है और उसके सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी भूमिगत हो चुके हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम को लगा दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही हिंसक विरोध प्रदर्शन की पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया जाएगा, जिसमें कई बड़े रसूखदार व कथित समाजसेवी भी इसकी जद में आ सकते हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि पीएफआई को लेकर कुछ खुलासे हुए हैं, जिनसे यह संगठन शक के दायरे में हैं। संगठन से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम होने के बाद जल्द ही तथ्यों के साथ पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed