फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four new Corona positive in the district, five are fine

जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव, पांच हुए ठीक

Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four new Corona positive in the district, five are fine
जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव, पांच हुए ठीक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार को भी जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि पांच लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। उधर एक दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) के मामले को प्रशासन छुपाए रहा। उनके संक्रमित मिलने से अफसरों में हड़कंप मचा है। वहीं जिला जेल में भी दो बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

एक दिन पहले शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए पांच लोगों में से एक को बैंक प्रबंधक बताया गया था, लेकिन वह अग्रणी जिला प्रबंधक अमित बुंदेला हैं। उन्हें रात में ही मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया। एलडीएम ने फोन पर खुद इसकी जानकारी दी। उनके कोरोना पॉजिटिव मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की बैठकों में उनकी भागीदारी रही है। उनके संपर्क में आए अधिकारियों के भी संक्रमित होने की आशंका है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार को सामने आए चार नए मामलों में दो जिला जेल के विचाराधीन बंदी हैं। जिला जेल में बंद रहा एक व्यक्ति पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। वह 21 से 22 जून तक जेल में रहा था। अब मिले कोरोना पॉजिटिव में से एक सिसौना निवासी हत्या के मामले में 22 जून से बंद है जबकि दूसरा बुढ़ाना निवासी चोरी के मामले में 23 जून से जेल में है। ये बंदी क्वारंटीन बैरक में है। यहां से हाल में ही 90 बंदियों के सैंपल लिए थे, जिनमें से दो पॉजिटिव मिले है। सहावली निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह पहले पॉजिटिव मिली महिला का पति है। इसके अलावा शहर की साकेत कॉलोनी निवासी एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। वह खुद जिला अस्पताल गया था। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जनपद में अब तक कुल 262 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 195 ठीक हो गए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 66 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed