फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four miscreants arrested after encounter

मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested after encounter
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान भूम्मा नहर पुल पर लूट के इरादे से खड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। भूम्मा नहर पुल पर पहुंची तो पुलिस को आता देख नहर पुल पर खड़े चार बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए पीछा कर चारों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने नाम सन्नी पुत्र गुरमीत निवासी शाहपुर थाना रामराज, अतुल उर्फ तोतला पुत्र मेहर सिंह निवासी आर्यनगर रामराज थाना बहसूमा, देवा पुत्र लाल बहादुर निवासी आसारामपुरी रामराज थाना बहसूमा, धर्मेंद्र उर्फ काले पुत्र मुखराम निवासी रामराज हैं। पुलिस तलाशी में पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, चाकू और बाइक बरामद हुई है। बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में नहर पुल पर खड़े हुए थे। चारों बदमाशों का चालान कर दिया गया है। सन्नी पर रामराज थाने में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed