फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four members of inter-state vehicle theft gang arrested

Muzaffarnagar News: अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Four members of inter-state vehicle theft gang arrested
पुलिस ने छह कारें की बरामद, गिरोह रुड़की स्थित लाइसेंसी यार्ड में चोरी की कार काटता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अंतर राज्जीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर मंसूरपुर पुलिस ने दिल्ली क्षेत्र से चुराई छह कार, एक कटी कार का सामान बरामद किया। गिरोह का सरगना मुसाहिद आठ माह पहले ही वाहन चोरी के मामले में जेल से छूट कर आया है। पुलिस ने कार चोरी करने में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण, दो तमंचे भी बरामद किए हैं। यह गिरोह रुड़की स्थित लाइसेंसी यार्ड में चोरी की कार काटता था। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मंसूरपुर पुलिस ने शाहपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका तो उसमें सवार चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपने नाम सुजडू निवासी मुसाहिद, आसिफ, अनस और रहमत नगर निवासी आजम बताए। सभी थाना खालापार क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


चारों युवक कार के कागजात नही दिखा पाए, उनसे दो तमंचे भी बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह कार उन्होंने दिल्ली से चोरी की है। उसे बेचने आए थे। वह दिल्ली, एनसीआर, गुड़गांव क्षेत्र से कार चोरी करते हैं। पांच कार उन्होंने एक कार शोरूम के सामने खाली अहाते में खड़ी की थीं। पुलिस ने बताए स्थान से पांच कार व एक कटी कार का सामान बरामद किया। वह इंजन कंट्रोल माड्यूल की मदद से कार को चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से कारों के अलावा तीन इंजन कंट्रोल माड्यूल, तीन लॉक सेट व कार का लॉक खोलने के अन्य उपकरण भी बरामद हुए। इस दौरान सीओ खतौली राम आशीष यादव, एसओ मंसूरपुर सुभाष अत्री भी मौजूद रहे।
------
रुड़की में परिचित के यार्ड में काटते थे कार
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आजम कबाड़ी है, उसके परिचित के पास रुड़की में वाहन काटने का लाइसेंस है। उसने वहां यार्ड बनाया हुआ है। दिल्ली, एनसीआर, गुड़गांव आदि स्थानों से चोरी कारों को इस यार्ड में ले जाकर काटकर उसके पार्ट्स कबाड़ियों को बेच दिए जाते थे। बरामद पांच कार दिल्ली से चोरी होना ट्रेस किया गया है। रुड़की पुलिस को जानकारी दे दी है।

मुसाहिद व आजम मुख्य आरोपी हैं। मुसाहिद आठ माह पहले ही वाहन चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया है, उसने अपने साथियों के 15 से 16 कार चोरी की हैं, जिन्हें तस्दीक किया जा रहा है। यह गिरोह पहले भी यही करता था। गिरफ्तार आरोपी अब दोबारा पकड़े गए हैं।

----
दिल्ली में कार चोरी करना आसान
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सभी खालापार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह इधर चोरी नहीं करते हैं, क्योंकि पुलिस की उन पर निगाह रहती है। दिल्ली आदि क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कारों को चोरी करना आसान है। इसलिए वह दिल्ली व एनसीआर में चोरी करते हैं। सभी का अलग-अलग काम है। वह कार चोरी करने के बाद उसे कई दिन तक छिपा कर खड़ी करते हैं। यदि वह पुलिस ने बरामद कर ली तो सही अन्यथा वह उसे यार्ड में ले जाकर काट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed