फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four leaders of Hindu organization surrender in court

हिंदू संगठन नेताओं का कोर्ट में आत्मसमर्पण

Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four leaders of Hindu organization surrender in court
हिंदू संगठन के चार नेताओं का कोर्ट में आत्मसमर्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमपी-एमएलए कोर्ट में हिंदू संगठन के चार नेताओं ने आत्मसमर्पण किया। अदालत ने तीन को जमानत दी और एक का वारंट रिकॉल कर दिया है। कोर्ट में समर्पण करने वालों के गैरजमानती वारंट जारी हुए थे।

डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट में बृहस्पतिवार को लंबे समय से अलनूर कांड में वांछित चल रहे हिंदू संगठन नेता ओमकार चौधरी, ललित मोहन शर्मा, राजीव मित्तल और शरद कपूर ने आत्मसमर्पण किया। अदालत ने हिरासत में लेने का आदेश दिया। इन लोगों पर वर्ष 2006 में हुए अलनूर कांड में प्रदर्शन करने व एक झोपड़ी में आग लगाने का आरोप है। इन लोगों के अधिवक्ताओं ने जमानत याचिका पेश की, जिसका अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र शर्मा ने विरोध करते हुए अपनी दलील पेश करते हुए बहस की। इस पर सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने दोनो पक्षों की दलील व सबूत पर गौर करते हुए ओमकार चौधरी, ललित मोहन शर्मा, राजीव मित्तल की जमानत याचिका स्वीकार कर ली और शरद कपूर का वारंट रिकॉल कर दिया। अदालत ने इस मामले में शुक्रवार की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed