{"_id":"6312348df000be405a5abfb7","slug":"four-lane-highway-will-be-built-from-peenana-to-sandhavali-with-four-hundred-crores-muzaffarnagar-news-mrt6035811167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीनना से संधावली तक चार सौ करोड़ से बनेगा फोरलेन हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीनना से संधावली तक चार सौ करोड़ से बनेगा फोरलेन हाईवे
विज्ञापन
तितावी में एसडीएम सदर से धार्मिक स्थल के विषय में जानकारी लेते केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 15 किलोमीटर होगी लंबाई, वहलना में ओवरब्रिज बनाया जाएगा
- पानीपत-खटीमा और एनएच-58 को जोड़ने से लोगों को मिलेगा लाभ
- बागपत, मेरठ, शामली और सहारनपुर को भी इस नए हाईवे से लाभ होगा।
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा और दिल्ली-देहरादून हाईवे को जोड़ने के लिए करीब 15 किमी लंबा फोरलेन हाईवे बनेगा। 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हाईवे पर वहलना में ओवरब्रिज बनाया जाएगा। हरियाणा सहित अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों का आवागमन आसान होगा। संधावली में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
पानीपत-खटीमा मार्ग पर पीनना बाईपास का निर्माण अब नए सिरे से होगा। एनएचएआई ने अब इसे चार लेन बनाने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रस्ताव पर एनएचएआई ने बाईपास का सर्वे कराया है, जिसके बाद करीब 15 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने बताया कि जहां जरूरत होगी, वहां भूमि का अधिग्रहण करेंगे। यह हाईवे पानीपत-खटीमा और दिल्ली-देहरादून हाईवे को लिंक करने आवागमन को आसान करेगा। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों को मेरठ और अन्य स्थानों पर जाने के लिए मुजफ्फरनगर शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बागपत, मेरठ, शामली और सहारनपुर को भी इस नए हाईवे से लाभ होगा।
वहलना में बनेगा जंक्शन
पीनना गांव से पहले निर्माणाधीन बाईपास से शुरू होकर फोरलेन हाईवे पुराने वलहना बाईपास से जुड़ेगा। फोरलेन बनाने के लिए जहां जरूरत होगी, वहां भूमि का अधिग्रहण होगा। वहलना में जंक्शन बनेगा। ओवरब्रिज के जरिए एक तरफ हाईवे को संधावली में एनएच-58 से जोड़ा जाएगा। मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर भी ओवरब्रिज के जरिए ही वाहनों का आवागमन कराया जाएगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पर घटेगा वाहनों का दबाव
पीनना गांव में पानीपत-खटीमा मार्ग पर अब दो बाईपास हो जाएंगे। एक तरफ बाईपास रोहाना की तरफ रामपुर तिराहा तक जाएगा और दूसरी तरफ फोरलेन हाईवे वहलना तक जाएगा। ऐसे में मुजफ्फरनगर शहर पर वाहनों का दबाव कम होगा।
जड़ से खत्म होगी समस्या : बालियान
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि फोरलेन हाईवे बन जाने से आवागमन आसान होगा। संधावली क्षेत्र में जाम की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाएगी। शहर पर वाहनों का दबाव कम होगा।
जल्द से जल्द कराएंगे निर्माण : मिश्रा
एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराएंगे। अब हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है।