फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four lakh 80 thousand fine on six companies

छह कंपनियों पर लगाया चार लाख 80 हजार का जुर्माना

Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four lakh 80 thousand fine on six companies
विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्रवाई के बाद कंपनियों ने जमा कराया शमन शुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग ने छह कंपनियों पर उनके व्यापार व्यवहार में पैकेजिंग संबंधित अनियमितता पाए जाने पर चार लाख अस्सी हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया है। कंपनियों ने इस शुल्क को जमा करा दिया है।

वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि मैसर्स टू-ब्रदर्स आर्गेनिक, पूना ने देसी घी के पैकेट पर वाल्यूम (मिली लीटर) के सापेक्ष भार की मात्रा घोषित नहीं की थी। इस पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस दिया गया, कंपनी ने इसे स्वीकार किया। इस पर एक लाख 25 हजार शुल्क जमा कराया है। मोहाली की मैसर्स लाइबेशन क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने गन्सबर्ग नॉन-अल्कोहल बीयर की पैकिंग अमानक साइज 325 मिली में पाई गई। पैकिंग 300 मिली के बाद 330 मिली में ही की जा सकती है। इस कंपनी ने उच्च न्यायालय के निर्णयों का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखा, लेकिन विभाग ने कंपनी का पक्ष विधिसंगत नहीं पाया। कंपनी ने 75000 शमन शुल्क जमा करा दिया है। मुंबई की टेरेमिस लैब्स पर अमानक पैक बनाकर बेचने पर 75000, लिवाइस ब्रांड के नाम से जींस बेचने वाली कंपनी पर अपने उत्पादों को आनलाइन बेचने के लिये पोर्टल पर साइज मानक से अन्यथा घोषित करने पर एक लाख पांच हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। कजारिया ब्रांड की फ्लोर टाइल्स पर अधिकतम विक्रय मूल्य घोषित न किए जाने पर 50 हजार रुपये शमन शुल्क कंपनी ने जमा कराया है। वेदिका पानी के पैकेज पर मूल्य की धोषणा नियमानुसार न किए जाने पर 50000 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed