फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four including constable accused of dowry harassment, report filed

सिपाही सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four including constable accused of dowry harassment, report filed
मुजफ्फरनगर। डायल 112 पर तैनात एक सिपाही ने अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये न मिलने पर पत्नी का उत्पीड़न किया। उसके साथ मारपीट की और गर्भपात भी करा दिया। पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली। पीड़ित पत्नी ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नई मंडी के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी आशीष हापुड़ डायल 112 पर सिपाही है। उसकी शादी रुड़की चुंगी निवासी सोनिया पुत्री लक्ष्मी चंद के साथ हुई थी। सोनिया ने एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। पांच लाख की एफडी परिजनों ने दोनों के नाम की थी। पति आशीष आदि ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे। 14 मार्च को पति, सास गजना, नंद सपना व देवर राहुल ने मारपीट की। मारपीट से गर्भ में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच पता चला कि आशीष ने वर्मा मार्केट निवासी प्रियंका से दूसरी शादी छह अगस्त 2020 को आर्य समाज के अनुसार की थी। इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अधिकारियों ने जब सुनवाई नही की तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। अब एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed