फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four ASP and five hundred policemen took care of the security system

चार एएसपी व पांच सौ पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four ASP and five hundred policemen took care of the security system
चार एएसपी व पांच सौ पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नगर में पहुंचने को लेकर सुरक्षा के लिए भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। नगर में चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। चार एएसपी व पांच सौ पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

पुलिस लाइन में हेलीपेड पर सीओ सदर हेमंत कुमार व पचास से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। नई मंडी, सिविल लाइन व शहर कोतवाली क्षेत्र में तीनों थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी थी। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय व सीओ सिटी कुलदीप सिंह पर थी। वृंदावन गार्डन सभा स्थल पर व्यवस्था संभालने के लिए एसपी अपराध प्रशांत कुमार, सीओ भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी तैनात थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान चार एएसपी व पांच सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया था। पांच प्लाटून पीएसी भी नगर क्षेत्र में लगाई थी। कार्यक्रम के दौरान सभी गलियों के बाहर पुलिस को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed