फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four arrested, three absconding in Shyam Singh murder case

भलवा में भाजपा नेता पुत्र की शिकायत पर उसके पिता को मार डाला

Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, three absconding in Shyam Singh murder case
जानसठ पुलिस ने भलवा हत्याकांड में नामजद आरोपियों को जेल भेजा - फोटो : KHATAULI
श्याम सिंह हत्याकांड में चार गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव भलवा में भाजपा बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह प्रजापति की हत्याकांड का खुलासा करते हुए करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस बाकी तीन आरोपियों को तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल आस मोहम्मद, शकील, सुक्का व जुल्फकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि तीन आरोपी अभी फरार है।

सीओ शकील अहमद ने बताया कि 21 जुलाई को गांव भलवा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह प्रजापति की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में दूसरे वर्ग के सात लोगों को नामजद कराया गया था। बता दें कि हत्याकांड के अगले दिन ग्रामीणों व हिंदू संगठनों ने खतौली व जानसठ मार्ग पर आरोपियों की गिरफ्तारी व रासुका लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा नेता सुशील कुमार बार बार गोकशी व अन्य शिकायत करता रहता था। इसलिए उन्होंने भाजपा नेता के पिता की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि तीन आरोपी अभी फरार है। शीघ्र की उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed