{"_id":"5f0e02da8ebc3e6355614793","slug":"four-accused-caught-in-fights-two-absconding-muzaffarnagar-news-mrt4912404154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी करते हुए चार आरोपियों को मुठभेड में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी करते हुए चार आरोपियों को मुठभेड में दबोचा
विज्ञापन
गोकशी करते चार आरोपी दबोचे, दो फरार
चरथावल। पुलिस ने दधेडू के जंगल में दबिश देकर गोकशी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से मांस, काटने के उपकरण, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ दधेडू क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें क्षेत्र में गोकशी की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस बल के साथ दधेडू के जंगल में घेराबंदी कर दी। मौके पर छह लोग गोवध कर रहे थे। आरोप है कि चारों तरफ से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पर आरोपी मौके से फरार होने लगे। पुलिस ने बामुश्किल घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। दो आरोपी मौके से फायर करते हुए फरार हो गए। पकड़े आरोपियों में दधेडू खुर्द निवासी साहिब आलम उर्फ लाला पुत्र इरफान और भाई उम्मेद से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। मौके से इसी गांव के शाहरूख पुत्र इरफान और समीर पुत्र मुस्तफा गिरफ्तार किए हैं। चारों के कब्जे से 70 किलो मांस, कुल्हाड़ी, तीन छुरी, तराजू, बांट आदि बरामद हुए। फरार आरोपी दधेडू खुर्द के मोनिश और शोभान हैं।