{"_id":"632a0279182b22677c1af1cd","slug":"found-absent-from-duty-and-switched-off-mobile-muzaffarnagar-news-mrt606013859","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती की ड्यूटी से अनुपस्थित मिले और मोबाइल कर लिया स्विच ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती की ड्यूटी से अनुपस्थित मिले और मोबाइल कर लिया स्विच ऑफ
विज्ञापन
डीएम ने चेक कराया तो अग्निवीर भर्ती की ड्यूटी से चार अधिकारी मिले गैरहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर भी कई अधिकारी गंभीर नहीं है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को कॉल कराई तो चार के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। ड्यूटी पर गैरहाजिर मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीएम ने बताया कि सेना भर्ती को संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों की उनके ड्यूटी प्वाइंट पर चेक करने के लिए कॉल की गई तो मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिले। इनमें अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार राणा, सहायक चकबंदी अधिकारी जानसठ सिंहवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी मत्स्य नाथ त्रिवेदी, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग प्रदीप कुमार सक्सेना अपनी-अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना है। नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रहेगा।