फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former Secondary School New Village Nizampur

शिक्षिकाओं की मनमानी, नहीं खोला स्कूल

Tue, 19 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Former Secondary School New Village Nizampur
नया गांव निजामपुर में बंद पड़ा विद्यालय। - फोटो : KHATAULI
मोरना। नया गांव निजामपुर में सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला बंद मिलने से ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। स्कूल नहीं खुलने पर बच्चे मायूस होकर लौट गए। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मामला संज्ञान में आने पर दोनों शिक्षिकाओं का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

गांव गंगदासपुर के मजरे नया गांव निजामपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित है। सोमवार को स्कूल का ताला बंद मिला। इसे देख ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हरविंद्र पोशवाल, ब्रहमपाल, सतीश, अमित, जतिन, हासिम, भूरा, नोमान, विजय, सोनू, मनोज आदि ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पुष्पा, रिनेश नामक की दो शिक्षिकाओं की तैनाती है। शिक्षिकाओं पर मनमर्जी के मुताबिक स्कूल को खोलने का आरोप लगाया। बताया कि अगर परिजन या ग्रामीण शिक्षिकाओं को समय से स्कूल को खोलकर बच्चों को पढ़ाने के लिए कहते तो शिक्षिकाएं उल्टे अभद्रता करते हुए शिकायत करने की धमकी देती हैं। स्कूल की मुख्य गेट की दीवार टूटी हुई है। घास और गंदगी से स्कूल का प्रांगण पटा पड़ा हुआ है। इस संबंध में एबीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल की बंद होने की जांच कराई गई है। स्कूल में तैनात अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि सोमवार को स्कूल क्यों नहीं खोला गया। स्कूल बंद की रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

जांच कराई गई है। अध्यापिकाओं अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन काट दिया गया है। वहीं स्कूल बंद होने की रिपोर्ट बनाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - राम सागरपति त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed