फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former national athlete and his partner arrested with fake notes

Muzaffarnagar News: नकली नोटों के साथ पूर्व नेशनल एथलीट और उसका साथी गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 04:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Former national athlete and his partner arrested with fake notes
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर एटीएस और मुजफ्फरनगर एसओजी टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी पुल के पास से पूर्व नेशनल एथलीट और उसके साथी को 77500 रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनसे दो मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड व एक बाइक भी बरामद की गई। दोनों आरोपी नकली नोटों को बाजार में खपाने का धंधा करते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सहारनपुर एटीएस टीम ने एक इनपुट मिलने के बाद एसओजी टीम के साथ मंगलवार देर रात दबिश दी। इस दौरान नकली नोटों को बाजार में खपाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बाइक लेकर खड़े थे। बाइक के अलावा उनके पास से 500 रुपये के 155 नकली नोट, दो मोबाइल, एक पैनकार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, तीन एटीएम कार्ड मिले। आरोपियों की पहचान सिविल लाइन क्षेत्र के पंजाबी नुमाइश कैंप निवासी फुलेंद्र उर्फ कोच और सहारनपुर के थाना सरसावा के गांव नवादा निवासी सद्दाम के रूप में हुई जबकि थाना रतनपुरी के गांव हुसैनाबाद निवासी सलीम व उसका साथी मुजम्मिल फरार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरामद नोटों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। उनके बरामद मोबाइलों की भी फोरेंसिक जांच करा कर डाटा एकत्र कर जानकारी जुटाई जाएगी कि दोनों आरोपी किन किन के संपर्क में थे। उन्होंने अपने मोबाइल के व्हाट्स एप से डाटा डिलीट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------

500 के बदले देते थे एक हजार
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक थाना रतनपुरी के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी सलीम व उसके साथी मुजम्मिल से नकली नोट लेकर आते थे। वह दोनों नकली नोटों को बाजार में खपाने का काम करते थे। वह 500 रुपये के बदले 1000 रुपये देते थे।

असली दिखा कर देते थे नकली

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कहना था कि जिन लोगों को वह नोट देते थे उन्हें असली नोट दिखाते थे । बाद में सलीम व मुजम्मिल से लाकर नकली नोट दे देते थे। सलीम व मुजम्मिल दोनों अभी फरार है। वह नकली नोट कहां से लाते थे। उनकी गिरफ्तारी पर ही यह राज खुलेगा। आरोपी नोटों के नंबरों में भी ओवर राइटिंग करते थे।

800 मीटर दौड़ का पूर्व नेशनल खिलाड़ी है फुलेंद्र

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार फुलेंद्र नई मंडी कोतवाली के गांव पचैडा का मूल निवासी है। वह नुमाइश कैंप में रह रहा था। वह 800 मीटर दौड़ का पूर्व नेशनल खिलाड़ी बताया गया है। वह मुजफ्फरनगर स्टेडियम में अभ्यास करता था। जूनियर खिलाड़ी उसे कोच कहकर बुलाते हैं। वहीं जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार फुलेंद्र उर्फ कोच नाम का व्यक्ति वर्तमान या पहले कभी चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच के पद पर नहीं रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed