{"_id":"6123e68a8ebc3e79bf57c096","slug":"former-mp-rajpal-saini-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt553051443","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पिछड़ों को छला: राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पिछड़ों को छला: राजपाल
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर आयोजित जन सभा में मौजूद पूर्व सांसद, विधायक व सपा नेता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ी जातियों के वोट लेकर उन्हें छला है। सत्ता में भागीदारी नहीं दी गई है। प्रदेश की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर देख रही है। आने वाले चुनावों में सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर बसपा, कांग्रेस एवं अन्य दलों से सपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया गया। इनमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजपाल सैनी, उनके बेटे शिवान सैनी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, नौशाद मौनी, कांग्रेस नेता उमादत्त शर्मा, हरेंद्र पाल, अकाली दल के देवेंद्र सिंह खालसा का पार्टी में आने पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने स्वागत किया। जनसभा में राजपाल सैैनी ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ो की वोट लेकर उनको सम्मान व अधिकार न देने के चलते पिछड़े वर्ग के लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री राजकुमार यादव और मुकेश चौधरी ने इन नेताओं के सपा में आने के फैसले का स्वागत करते हुए जनपद में सपा के मजबूत जनाधार बढ़ने वाला कदम बताया। पूर्व विधायक अनिल कुमार, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि आज मजदूर किसान युवाओं के उत्पीड़न वाली भाजपा सरकार से हर वर्ग के उत्पीड़न व दमन से मुक्ति के लिए सिर्फ सपा सरकार लाना ही एकमात्र विकल्प है। सपा में शामिल हुए पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल ने कहा कि भाजपा व अन्य दलों की पिछड़े वर्ग से उपेक्षा उनको बहुत महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन
शिवान सैनी व सरदार देवेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूत लड़ाई केवल सपा लड़ने में सक्षम है। मौके पर राशिद सिद्दीकी, अंसार आढ़ती, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, मुफ्ती जुल्फिकार, महेश बंसल, गौरव जैन, साजिद हसन, शौकत अंसारी, राकेश कश्यप, गोल्डी अहलावत, दीपक गंभीर, जिला सचिव हाजी इकबाल, नौशाद मौनी मौजूद रहे।