फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MLA appears in Khubbapur case

Muzaffarnagar News: खुब्बापुर प्रकरण में पूर्व विधायक पेश

Sat, 23 Aug 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Former MLA appears in Khubbapur case
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा की हत्या के बाद हुए बवाल के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। खुब्बापुर गांव में 27 सितंबर 2012 को भाजपा के बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा की हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेता शोक प्रकट करने के लिए 29 सितंबर को खुब्बापुर गए थे। इसी दौरान गांव में तोड़फोड़ की गई। गांव के काला की तहरीर पर पूर्व विधायक मलिक समेत 12 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को आरोपी मलिक के अलावा हरिओम, दीपक, जयप्रकाश, सतीश, ओमवीर, टीनू और अरविंद के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। दो आरोपियों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई, जबकि नामजद दो लोग तस्दीक ही नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed