फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former head shot dead in Ahroda

अहरोड़ा में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Former head shot dead in Ahroda
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव अहरोड़ा में पुरानी रंजिश के चलते खेत पर गए पूर्व प्रधान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक के बेटे ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपियों के परिवार की एक महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अहरोड़ा निवासी पूर्व प्रधान मांगेराम गुर्जर (50) बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बाइक से खेत पर गए थे। वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पूर्व प्रधान को रोक लिया और दो गोलियां मार दी। एक गोली सीधे चेहरे पर और दूसरी सीने में मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फरार हो गए। आसपास खेतों में मौजूद किसान फायरिंग की आवाज सुनकर व धुआं उठते देख मौके पर पहुंचे। जहां पूर्व प्रधान का शव जलता देख सकते में आ गए। ग्रामीणों ने किसी तरह शव में लगी आग बुझाकर पीड़ित परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर परिजनों के साथ ही सीओ शकील अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण करते हुए घटना के बारे में जानकारी ली। डॉग स्क्वाड की मदद से हत्यारों की तलाश में जंगलों में कांबिंग की गई, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे युद्धवीर ने गांव निवासी नीशू व अंकुर, उसके पिता विजयपाल और गांव के ही गोविंद को नामजद करने के साथ ही एक अज्ञात के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों के परिवार की एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed