फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former chief's brother kidnapped, released after 3 hours

Muzaffarnagar News: पूर्व प्रधान का भाई अगवा, 3 घंटे बाद छूटा

Fri, 29 Aug 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Former chief's brother kidnapped, released after 3 hours
खतौली। गांव खोकनी के पूर्व प्रधान के भाई साबिर उर्फ सब्बल का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। तीन गांव के लोगों ने जंगल को घेर लिया। इसके बाद बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। करीब तीन घंटे बाद साबिर सकुशल बरामद हो गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान जाकिर का भाई साबिर उर्फ सब्बल दूध का व्यापार करता है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह खतौली में दूध डालकर बाइक से गांव लौट रहा था। वह जब गांव रामनगर तथा खोकनी गांव के बीच पहुंचा तो रास्ते में खड़े चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे ईख के खेत में ले गए। वहां बदमाशों के दो अन्य साथी भी थे। बदमाश उसे ईख के खेतों से होकर कहीं ले जा रहे थे तभी गांव जा रहे कुछ लोगों ने रास्ते में साबिर की बाइक पड़ी देखी तो उन्होंने गांव में जानकारी दी। इस पर ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के भाई के अपहरण की जानकारी मिलने पर आसपास के गांव रामनगर और दाहौड़ के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों ने साथ मिल कर जंगल में कांबिंग की। खुद को घिरते देख बदमाश साबिर को छोड़कर भाग निकले। तीन घंटे बाद करीब 11 बजे वह रामनगर के जंगल से सकुशल बरामद हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि साबिर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed