फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former BJP MLA Umesh Malik made controversial remarks on RLD in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: रालोद पर भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक की विवादित टिप्पणी, वीडियो भी हुआ वायरल

Tue, 05 Mar 2024 10:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2024 10:08 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने एक सभा के दौरान आरएलडी पर विवादित टिप्पणी की। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Former BJP MLA Umesh Malik made controversial remarks on RLD in Muzaffarnagar
पूर्व विधायक उमेश मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक के बोल रालोद से गठबंधन पर बोलते हुए विवादित हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मलिक आरएलडी को लेकर हंसते हुए बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

गोयला गांव की सभा में पूर्व विधायक उमेश मलिक ने रालोद से गठबंधन को सही करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि इससे दोनों दलों को मजबूती मिलेगी। इस दौरान वह कुछ लोगों का हवाला देकर हंसते हुए विवादित बयान भी दे गए। इसके बाद ठहाके गूंज उठे। मलिक ने यह भी कहा कि पूर्व शब्द खतरनाक है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें लगा था कि अब उन्हें निवर्तमान कहा जाएगा, लेकिन रालोद से गठबंधन के बाद अब भूतपूर्व भी कह दिया गया है। इसके अलावा गठबंधन के बाद बागपत के बड़ौत का आवारा पशु की समस्या का उदाहरण भी दिया। मलिक बोले कि रालोद नेता ने कहा कि जब से गठबंधन हुआ है, पशु भी समझदार हो गए हैं। वह खेतों में नहीं सड़क पर घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed