फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Forest Department sent notice to Cancer Hospital

कैंसर अस्पताल को वन विभाग ने भेजा नोटिस

Fri, 17 Jun 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Forest Department sent notice to Cancer Hospital
देवबंद (सहारनपुर)। लीज पर दी गई भूमि की समयावधि समाप्त होने के बाद भी उसे खाली नहीं किए जाने पर वन विभाग ने श्री रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर अस्पताल को नोटिस जारी किया है। वहीं कैंसर अस्पताल ट्रस्ट की चेयरमैन ने वन विभाग पर लीज की अवधि न बढ़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी प्रभाग सहारनपुर के प्रभागीय निदेशक द्वारा शासनादेश संख्या 1693/14-2-702 दिनांक 25 अप्रैल 1973 के क्रम में जारी नोटिस में बताया कि देवबंद में स्थित वन विभाग की भूमि 15 मई 1975 में श्री रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर अस्पताल को 30 वर्ष के लिए लीज पर दी गई थी। जिसकी समयावधि 15 मई 2005 को समाप्त हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी भूमि खाली नहीं की गई। बताया जा है कि जिस जमीन को वन विभाग ने लीज पर दिया है वह करोड़ों रुपये कीमत की है। वन विभाग ने कैंसर अस्पताल में हाल ही में भेजे नोटिस में बताया कि लीज पर दी गई भूमि को शीघ्र खाली कर दें अन्यथा प्रशासन का सहयोग लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

भूमि खाली करने को कई बार जारी किए नोटिस
श्री रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर अस्पताल को दी गई वन विभाग की भूमि को खाली कराने के संबंध में कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके भूमि को खाली नहीं किया गया। -ईश्वर चंद्र सिंह, डीएफओ सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने नहीं बढ़ाई अवधि
अस्पताल द्वारा लीज पर ली गई भूमि उनकी अपनी संपत्ति नहीं है। क्षेत्र की जनता को सस्ती स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के मकसद से पूज्य स्वामी परस्वरूपानंद द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर भूमि पर अस्पताल का निर्माण कराया गया। लीज सीमा (एक्सटेंशन) बढ़ाने के संबंध में वर्ष 2003 से कई बार वन विभाग को आवेदन किए गए, लेकिन लीज नहीं बढ़ाई गई। जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें हाईकोर्ट का सराहा लेना पड़ा। अब यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। -साध्वी आशु जैन, चेयरमैन श्री रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर अस्पताल देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed