फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Forensic investigation report of firearm summoned from CBCID

सीबीसीआईडी से तमंचे की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट तलब

Fri, 04 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Forensic investigation report of firearm summoned from CBCID
मुजफ्फरनगर में कोर्ट में पेशी को जाते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीबीसीआईडी से तमंचे की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट तलब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत अदालत में पेश हुए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -11 शाकिर अली ने सीबीसीआईडी को पत्र भेजकर तमंचे की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट तलब की है। पत्रावलियों में जांच रिपोर्ट नहीं है।

किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने माजरा के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और चौधरी नरेश टिकैत को वारदात में नामजद कराया था। अन्य दोनों आरोपियों की मौत हो चुकी है। प्रकरण की सुनवाई एडीजे-11 शाकिर अली की कोर्ट में चल रही है। अदालत की पत्रावलियों में तमंचे की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट नहीं है। अदालत पहले भी आदेश कर चुकी है, लेकिन अभी पत्रावलियों में शामिल नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने सीबीसीआईडी को 15 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नीरजकांत मलिक ने बताया कि प्रकरण की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी।

अदालत में पेशी के बाद लौटते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत

अदालत में पेशी के बाद लौटते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed