फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Forcibly stopped the power supply of the entire town due to wire break

Muzaffarnagar News: तार टूटने पर जबरन बंद करा दी पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति

Sat, 01 Jul 2023 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Forcibly stopped the power supply of the entire town due to wire break
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे के एक नगर पंचायत सभासद सहित कुछ लोगों ने बिजलीघर पर पहुंचकर कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। जिससे कस्बे के लोग देर रात्री तक परेशान रहे। आधी रात्रि के बाद विद्युत आपूर्ति चालू होने से लोगों ने राहत महसूस की। जिसे लेकर कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है।
शुक्रवार की रात्रि कस्बे के एक मोहल्ले में बिजली का तार टूट जाने से मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति करीब 11 बजे बंद हो गई थी। जिस पर मोहल्ले के दर्जनों लोग एक वार्ड सभासद के साथ बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने अपने मोहल्ले का तार टूटा होने की जानकारी देकर तार को सही कराने को कहा। बिजलीघर पर मौजूद विद्युत कर्मी ने लाइनमैन को भेजकर तार सही कराने की बात कही। मगर उन लोगों ने बिजलीघर पर मौजूद विद्युत कर्मी के साथ दुर्व्यवहार कर पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन

विद्युत कर्मी द्वारा विरोध करने पर उन लोगों ने विद्युत कर्मी को डरा धमकाकर चुप कर दिया। विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोगों को गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बे के लोग बिजलीघर पर बार-बार फोन कर आपूर्ति बंद करने की जानकारी लेते रहे। आधी रात्रि के बाद करीब डेढ़ बजे आपूर्ति चालू होने से कस्बे के लोगों ने राहत महसूस की। जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ अजय यादव का कहना है कि कुछ लोग बिजलीघर पर आए थे। उन्होंने अपने मोहल्ले का तार टूटा होने पर आपूर्ति बंद कराई थी। आपूर्ति क्यों और किन लोगों ने बंद कराई गई। इसकी जानकारी की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध से जानकारी की गई। उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed