फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   For samples of dead person's family members

मृतक के परिवार के सदस्यों के नमूने लिए

Thu, 02 Jul 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
For samples of dead person's family members
बुढ़ानामें मृतक के परिवार के सदस्यों के नमूने लेते चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मृतक के परिवार के सदस्यों के नमूने लिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कोरोना से हुई वृृद्ध की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिवार के 30 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया है। जिला मुख्यालय से आए चिकित्सकों की टीम ने होम क्वारंटीन सभी सदस्यों के सैंपल लिए। नगर पंचायत द्वारा दूसरे दिन भी पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज करवाया गया।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी वृद्ध की उपचार के दौरान मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। जांच में मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को वृद्ध के परिवार के सभी 30 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया था। बुधवार को मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित किया गया। मोहल्ले में आने जाने वाली सभी गलियों को सील कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से चिकित्सकों की टीम होम क्वारंटीन किए गए सदस्यों के सैंपल लेने पहुंची। सीएचसी के डॉ. उमंग श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सदस्यों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। मृतक के मोहल्ले को 14 दिन के लिए हॉटस्पॉट बनाया गया है। परिवार के सदस्यों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। ईओ ओमगिरी ने बताया कि आज भी हॉटस्पॉट क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। घरों में खड़े वाहन भी सैनिटाइज किए गए।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन हुए दो सदस्य गायब मिले
बुढ़ाना। सीएचसी के डॉ. उमंग श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिवार के 30 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया था। नमूने लेने के दौरान होम क्वारंटीन हुए 30 में से दो गायब मिले। परिवार वालों ने बताया कि दो सदस्य मेरठ जनपद के गांव छुर चले गए हैं। उनके रक्त के नमूने नहीं लिए जा सके। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि होम क्वारंटीन होने के बाद घर से बाहर दूसरे जनपद व गांव में जाना अवैध है। जो खतरे से खाली नही है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने जिला मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल रहा परिवार के लोगों का सहयोग
बुढ़ाना। सीएचसी के डॉ. उमंग श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों का सहयोग नही मिल रहा है। उनके परिवार में दूध व सब्जी देने वाले का नाम और पता नहीं बताया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि होम क्वारंटीन हुए परिवार के सभी लोग गली मोहल्ले में घूम रहे हैं। स्थिति की गंभीरता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के संपर्क में कब, कहां और कौन आया यह बताने को वे तैयार नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed