फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   For four years I do not know where the government is: Naresh Tikait

चार साल से पता ही नहीं सरकार कहां है: नरेश टिकैत

Fri, 28 Sep 2018 12:39 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 28 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
For four years I do not know where the government is: Naresh Tikait
polictial - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में भाकियू की हरिद्वार से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा दिल्ली की ओर बढ़ रही है। क्रांति यात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम भाकियू और किसानों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर किसान ही किसान नजर आए। कूकड़ा मंडी में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश भर का किसान केंद्र की सरकार को ढूंढने के लिए दिल्ली कूच पर है। चार साल से पता ही नहीं चला कि सरकार कहां है, इसलिए किसानों को दिल्ली जाना पड़ रहा है। दो अक्तूबर को दिल्ली के किसान घाट पर सरकार को तलाश कर उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


भाकियू की किसान क्रांति यात्रा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अभूतपूर्व स्वागत के साथ कूकड़ा मंडी से आगे बढ़ी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में यात्रा महावीर चौक, जाट कालोनी, सूजडू चुंगी, वहलना चौक से होती हुई नेशनल हाईवे पर पहुंची। इन सभी स्थानों के साथ जड़ौदा में यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। बघरा ब्लाक के किसानों का जत्था यात्रा में बाईपास से शामिल हुआ। जाट कालोनी में हरवीर सिंह मुंडेट के नेतृत्व में स्वागत करते हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत को एक लाख रुपये भेंट किए गए। आगे बढ़ने पर सूजडू में किसानों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां काफी संख्या में मुस्लिम समाज के किसान मौजूद रहे। वहलना चौक पर किसान क्रांति यात्रा का आसपास के ग्रामीणों ने स्वागत किया। यहां बाईपास पर बघरा क्षेत्र के किसानों का जत्था क्रांति यात्रा में शामिल हो गया।
विज्ञापन


जड़ौदा में किसानों में क्रांति यात्रा को लेकर उत्साह नजर आया। किसान यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, राजपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान, बिजनौर जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक, अभयराज, धर्मेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा टिकैत अमर रहे के जयघोष गूंजे : मुजफ्फरनगर। कूकड़ा मंडी से आगे बढ़ी क्रांति यात्रा जब शहर से होकर गुजरी तो शहर में किसान ही किसान नजए आए। ढोल नगाड़ों पर भाकियू जिंदाबाद, बाबा टिकैत अमर रहे के जयघोष के साथ किसान आगे बढ़ते गए। उधर, बृहस्पतिवार अपराह्न को मंसूरपुर में किसान क्रांति यात्रा के पहुंचने पर भाकियू के पश्विमी उप्र अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी के नेतृत्व मेें किसानों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। नमस्ते इंडिया पर अरविंद राठी ने किसानों का स्वागत किया।

उधर, खतौली में किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों में भारी जोश रहा। पूर्वांचल के किसान सतबीर, राहुल, महेंद्र, दलसिंह, संतरपाल, हरीश, भगवान सिंह, आलोक सिंह, प्रदीप ने बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे दिवंगत बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जमाने से भाकियू से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed