फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   For a month, RLD president took the name Jayant Singh Vishnoi

एक महीने के लिए रालोद अध्यक्ष ने नाम रख लिया जयंत सिंह बिश्नोई

Wed, 08 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
For a month, RLD president took the name Jayant Singh Vishnoi
एक महीने के लिए रालोद अध्यक्ष ने नाम रख लिया जयंत सिंह विश्नोई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस विश्नोई का नाम आने के बादविश्नोई समाज को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने समाज के सम्मान में एक महीने के लिए अपने ट्वीटर पर खुद का नाम जयंत सिंह विश्नोई रखा है। रालोद अध्यक्ष की माता राधिका विर्श्नोई थी।
रालोद अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा कि अपनी माताजी की स्मृति में और शांति प्रिय विश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा गया है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों की आंखों से पर्दे उठा जाए। उधर, रालोद अध्यक्ष के ट्वीटर पर नाम बदलते ही तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई। सियासत की गलियों में नाम बदलने को लेकर अपने-अपने कयास लगाए।
विज्ञापन

जयंत सिंह की माता थी राधिका बिश्नोई
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की माता राधिका विर्श्नोई मुरादाबाद के फतेहपुर विश्नोई गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम चौधरी सुखबीर सिंह विश्नोई जाट था। बताते हैं कि इस गांव के जाट परिवार गुरु जंबेश्वर के अनुयायी थी, जिस कारण विश्नोई पुकारे जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकृति प्रेमी है विश्नोई समाज
विर्श्नोई समाज के लोग प्रकृति और पर्यावरण प्रेमी हैं। राजस्थान में इनकी बड़ी संख्या है। अभिनेता सलमान खान ने काला हिरन का शिकार किया तो यही समाज कानूनी लड़ाई के लिए खड़ा हुआ था।विश्नोई समाज पर्यावरण प्रेमी जीव जंतु पेड़ पौधों को अपने पुत्रों की तरह पालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed