फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Food given to children at 1459 booths

1459 बूथों पर बच्चों को पिलाई खुराक

Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Food given to children at 1459 booths
पुरकाजी के गांव तुगलकपुर में पालियो ड्राप्स पिलाते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से रविवार को पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरूआत की गई। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पहले दिन 1459 बूथों पर खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

रविवार को सीएमओ ने जिला महिला चिकित्सालय में पोलियो उन्मूलन बूथ का शुभारंभ किया गया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शरण सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 1459 बूथ लगाए गए हैं। सोमवार से घर-घर जाकर टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेंगी। जिले में पांच लाख आठ हजार 824 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1040 टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को खुराक पिलाएंगी। महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आभा शर्मा, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, डीएमसी तरन्नुम, पीसीआई कोर से विनोद शर्मा, वीसीसीएम इमरान, भूपेंद्र शर्मा जसप्रीत और मदन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, मीरापुर के विकासखंड जानसठ के ग्राम पंचायत मुझेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे पहले बच्चे माहिर खान को ग्राम पंचायत सदस्य डॉ. आजाद अब्बासी द्वारा दवाई पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उधर पुरकाजी क्षेत्र के गांव तुगलकपुर में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन बूथ सुपरवाइजर पिंकी पंवार के निर्देशन में आरंभ हुआ। इस दौरान बूथ नंबर 11 में गोविंद की बैठक पर पल्स पोलियो बूथ पर बच्चों को दवाई पिलाई गई। मेराज खालिद रिजवी और सुभाष चंद्र के नेतृत्व में बुलावा टोली के बच्चों सलमान, समीर, आशीष, सोनू और विवेक द्वारा घर-घर जाकर छोटे बच्चों को बूथ पर लाकर 90 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed