फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog woes in the district, children agitated

जिले में कोहरे का कहर, बच्चों पर आफत

Tue, 14 Nov 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fog woes in the district, children agitated
fog - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कोहरा और धुंध जिंदगी के लिए जानलेवा बन गए हैं। हालात ऐसे हैं कि सिर्फ हाईवे पर ही हादसे नहीं हो रहे, बल्कि अब शहर में भी कोहरे की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से स्कूल जाते बच्चों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। भोपा रोड पर रात में खराब हुई गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर छोड़ दी गई। पीछे से आते वाहन टकराते रहे। बाद में पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाया। तीन अलग-अलग हादसों में शहर के तीन स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली और एनसीआर में छाए स्मॉग का असर शहर में भी दिखाई दे रहा है। पिछले एक सप्ताह से सर्दी के साथ ही कोहरा और धुंध बढ़ रही है। मंगलवार को सुबह हालात ज्यादा खराब दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में नजदीक का भी दिखाई नहीं दे रहा था। सड़क मार्गों पर भी वाहन चलाना दूभर हो गया। सबसे ज्यादा मुश्किलें स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओँ को आई। अभिभावक खुद बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए वाहनों से निकले। भोपा रोड, परिक्रमा मार्ग, सर्कुलर रोड, जानसठ रोड पर स्थित पब्लिक स्कूलों और अन्य विद्यालयों में जा रहे कई वाहन दुर्घटना का शिकार हुए।

 बच्चों को ले जा रही ई-रिक्शाएं टकराने से बचीं। सोमवार की रात भोपा रोड पर खराब हुई गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड पर ही छोड़ दी गई। पीछे से आ रहे वाहन कोहरे में टकराते गए। नागरिकों ने मोर्चा संभाला और ट्रॉली के पीछे ईंटों की घेराबंदी की। पुलिस ने सूचना पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहां से हटवाया। 

कोहरे और धुंध में घर से स्कूल के लिए निकले कई विद्यार्थी दुर्घटना का शिकार बने। खासकर स्कूटी और बाइक पर स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राएं टकराने से बाल-बाल बचीं। तीन ऐसे ही हादसे आंखों के आगे गुजरे तो रौंगटे खड़े हो गए। 

भोपा रोड, समय: 7.25 
संतोष विहार निवासी एसडी पब्लिक स्कूल का छात्र हर्षवर्द्धन भोपा फ्लाईओवर से होकर अपने स्कूल जा रहा था। कोहरे में फ्लाईओवर से उतरते वक्त उसकी स्कूटी एक दुपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

कोहरे में हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने लहूलुहान छात्र को संभाला। बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे नईमंडी निवासी अजय सिंघल ने घायल छात्र को ई-रिक्शा से ईवान हॉस्पिटल पहुंचाया। सिंघल ने बताया कि 108 एंबुलेंस को कॉल की गई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। कुछ लोगों की मदद से कोहरे में जैसे-तैसे घायल छात्र को दूसरे हॉस्पिटल ले गए, जहां जान बच सकी। 

गांधी कॉलोनी, समय 7.00 बजे 
रेलवे रोड निवासी समीर गुप्ता की बेटी साक्षी गुप्ता होली एंजिल स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है, जो सुबह कोहरे में स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने के लिए गांधी कालोनी जा रही थी। एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और छात्रा को सड़क से उठाया। शहर के एक हॉस्पिटल में उसे ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। जांच में छात्रा के सिर की हड्डी क्रैक पाई गई है। डॉक्टर सोनल गुप्ता की भतीजी साक्षी को गंभीर हालत में मेरठ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

परिक्रमा मार्ग, 8.00 बजे 
लद्दावाला निवासी रेहान अपनी बाइक से सुबह कोहरे में परिक्रमा मार्ग स्थित स्कूल के लिए निकला था। महावीर चौक से सर्कुलर रोड तक भयंकर कोहरा था। रेलवे फाटक क्रॉस करने के बाद उसकी बाइक सामने से आ रही टाटा 407 की चपेट में आ गई। घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक थी। दौड़कर राहगीरों ने घायल छात्र को उठाया और हॉस्पिटल भेजवाया। दुर्घटना की वजह से रोड पर वाहनों की भीड़ लग गई। घायल  को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया।  

राष्ट्रपति को भेंट करनी थी पेंटिंग 
मुजफ्फरनगर। कोहरे में हुए हादसे ने एक छात्र के सपने            को तोड़ दिया है। एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र हर्षवर्द्धन को बाल दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट करनी थी।


स्कूल की ओर से           चयनित बच्चों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचना था। दुर्घटना           की सूचना के बाद स्कूल की प्रिंसिपल चंचल सक्सेना खुद हास्पिटल पहुंचीं और घायल छात्र से मुलाकात की। हर्षवर्द्धन            के दिल्ली जाने का सपना टूट गया। मगर, उसकी पेंटिंग प्रिंसिपल खुद दिल्ली लेकर गईं हैं, जो मंगलवार को             राष्ट्रपति को भेंट करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed